Entertainment News Today: कानूनी विवादों में फंसे विजय देवरकोंडा, CM थलापति विजय से मिलीं सामंथा रुथ प्रभु

Entertainment News Today: मनोरंजन जगत की आज कई बड़ी खबरें चर्चा में बनी रहीं। अल्लू अर्जुन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोस्ट को लाइक किया। तो वहीं सामंथा रुथ प्रभु आज CM थलापति विजय से मिली। इसके अलावा और भी खबरों ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

Authored by: अभयUpdated Jun 17 2026, 22:51 IST
Entertainment News Today (37)Image Credit : IMDb/ Pinterest01 / 11

Entertainment News Today (37)

Entertainment News Today: मनोरंजन जगत में आज कई बड़ी खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। एक तरफ समय रैना का चर्चित शो इंडियाज गॉट लेटेंट नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर वापसी की तैयारी में है, तो दूसरी तरफ विजय देवरकोंडा और फिल्म द इंडिया स्टोरी कानूनी विवादों में घिर गए हैं। वहीं अल्लू अर्जुन, पवन कल्याण, सामंथा रुथ प्रभु और सुनील शेट्टी भी अलग-अलग वजहों से चर्चा में रहे। राम चरण की फिल्म पेड्डी के प्रोड्यूसर ने कमाई को लेकर बड़ा दावा किया है। इसके अलावा जावेद जाफरी के परिवार से जुड़े चीटिंग केस में भी नया अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं पूरी खबरें।

समय रैना के शो की OTT पर होगी वापसीImage Credit : IMDb/ Pinterest02 / 11

समय रैना के शो की OTT पर होगी वापसी

समय रैना का चर्चित शो इंडियाज गॉट लेटेंट नए सीजन के साथ वापसी कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा, जबकि एपिसोड यूट्यूब पर भी रिलीज किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है और एक स्पेशल एपिसोड भी तैयार किया जा रहा है।

विजय देवरकोंडा को कानूनी नोटिसImage Credit : IMDb/ Pinterest03 / 11

विजय देवरकोंडा को कानूनी नोटिस

तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने विजय देवरकोंडा और वेंकटेश दग्गुबाती को नोटिस भेजा है। ANI की खबर के मुताबिक आरोप है कि ये लोग बीसीसीआई की अनुमति के बिना आयोजित हो रही हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन की TG20 लीग का प्रमोशन कर रहे थे और उससे जुड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों के साथ काम कर रहे थे।

​'द इंडिया स्टोरी' पर कानूनी संकटImage Credit : IMDb/ Pinterest04 / 11

​'द इंडिया स्टोरी' पर कानूनी संकट

श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल की फिल्म द इंडिया स्टोरी को कानूनी नोटिस मिला है। आरोप है कि फिल्म इंडियन एग्रीकल्चर और किसानों की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है। नोटिस भेजने वालों ने फिल्म के कुछ हिस्सों पर आपत्ति जताई है।

​'मामला लीगल है' में वापसी पर अनंत जोशी का रिएक्शनImage Credit : IMDb/ Pinterest05 / 11

​'मामला लीगल है' में वापसी पर अनंत जोशी का रिएक्शन

एक्टर अनंत जोशी ने मामला लीगल है में वापसी को लेकर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इस शो से उनका खास जुड़ाव है। साथ ही उन्होंने ये काली काली आंखें और 12वीं फेल के अपने किरदारों को लेकर भी बात की और बताया कि दर्शकों का प्यार उनके लिए बेहद खास है।

​पीएम मोदी की पोस्ट पर अल्लू अर्जुन ने दिया रिएक्शनImage Credit : IMDb/ Pinterest06 / 11

​पीएम मोदी की पोस्ट पर अल्लू अर्जुन ने दिया रिएक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अल्लू अर्जुन की फिल्म AA23 के गाने का यूज किया। इसके बाद अल्लू अर्जुन ने खुशी जाहिर करते हुए पीएम मोदी की इस पोस्ट को लाइक किया। इसके अलावा पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेजनेवा ने भी पोस्ट लाइक की।

​पवन कल्याण ने की फैन की मददImage Credit : IMDb/ Pinterest07 / 11

​पवन कल्याण ने की फैन की मदद

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और एक्टर पवन कल्याण ने एक रेयर बीमारी से जूझ रहे अपने युवा फैन से मुलाकात की। उन्होंने बच्चे और उसके परिवार को आर्थिक मदद भी दी। पवन कल्याण के इस कदम की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है।

​सामंथा ने की CM विजय से मुलाकातImage Credit : IMDb/ Pinterest08 / 11

​सामंथा ने की CM विजय से मुलाकात

सामंथा रुथ प्रभु ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

​'वेलकम टू द जंगल' पर बोले सुनील शेट्टीImage Credit : IMDb/ Pinterest09 / 11

​'वेलकम टू द जंगल' पर बोले सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने वेलकम टू द जंगल में बड़े स्टारकास्ट के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया। ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव और बाकी कलाकारों के साथ काम करना बेहद मजेदार रहा और सेट पर शानदार माहौल देखने को मिला।

​'पेड्डी' पर हुआ नया खुलासाImage Credit : IMDb/ Pinterest10 / 11

​'पेड्डी' पर हुआ नया खुलासा

राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर पेड्डी के प्रोड्यूसर ने दावा किया है कि फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का बिजनेस पार कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ हिस्सेदारी की जानकारी उनकी जानकारी के बिना शेयर की गई थी, जिस पर अब चर्चा हो रही है।

जावेद जाफरी परिवार से जुड़े केस में आया अपडेटImage Credit : IMDb/ Pinterest11 / 11

जावेद जाफरी परिवार से जुड़े केस में आया अपडेट

जावेद जाफरी के परिवार से जुड़े कथित चीटिंग मामले में नया मोड़ आया है। क्राइम ब्रांच ने मामले के एक आरोपी BMC अधिकारी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। जांच एजेंसियां मामले की पड़ताल कर रही हैं और आरोपी की तलाश जारी है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!