आज बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में कई महत्वपूर्ण खबरें चर्चा में रहीं। प्रियंका चोपड़ा ने माधुरी दीक्षित की फिल्म मां बहन की तारीफ की। उदय चोपड़ा को आलिया भट्ट के फिल्म अल्फा के टीजर पर बैकलैश झेलना पड़ रहा है। पवन कल्याण ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की तारीफ की। तो वहीं भारतीराजा के निधन पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सी खबरों ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की फिल्म मां बहन की तारीफ की। प्रियंका चोपड़ा को माधुरी और तृप्ति डिमरी की एक्टिंग काफी पसंद आई।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और साउथ एक्टर थलापति विजय के बर्थडे पर यानी 22 जून को फिल्म मेर्सल को दोबारा रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म ने साल 2017 में बड़े पर्दे पर गदर काटा था।
एक्टर उदय चोपड़ा फिल्म अल्फा का टीजर रिलीज होने के बाद विवादों में आ गए हैं। फिल्म के क्रेडिट में बताया गया उदय चोपड़ा ने फिल्म की स्टोरी लिखी है। सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म की स्टोरी कॉपी बता रहे हैं।
फिल्म डायरेक्टर भारतीराजा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया। PM मोदी ने लिखा कि 'भारतीराजा सिनेमा जगत की एक महान हस्ती थे, जिनके कामों ने तमिल सिनेमा को बदल दिया।'
साउथ स्टार पवन कल्याण ने आज रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैंने फिल्म का पहला पार्ट देखा मुझे अच्छा लगा, दूसरा पार्ट देखने अभी बाकी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग के लिए एक नकली रेस्टोरेंट सेट बनाया गया था, जिस पर 'Cafe & Bar' लिखा था। हरिद्वार में 'Bar' शब्द देखकर कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई।
अनुभव सिन्हा ने इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म का हर फ्रेम विश्वास से भरा है। साथ ही दर्शकों से इसे परिवार के साथ सिनेमाघरों में देखने की अपील की।
वीर दास अपनी अगली डायरेक्टोरियल फिल्म बारा नंबर लेकर आ रहे हैं। ये एक फाउंड-फुटेज साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म होगी, जिसमें शीबा चड्ढा, अरुणोदय सिंह, अहसास चन्ना और अतुल कुलकर्णी नजर आएंगे।
पत्रलेखा की फिल्म Heer Sara Aur Pondicherry का नाम CBFC के आपत्ति के बाद Heer Sara कर दिया गया है।
अक्षय कुमार फिल्म वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर लॉन्च के दौरान पंकज धीर को याद करके इमोशन हो गए। अक्षय कुमार ने कहा कि 'मैं आप सभी को एक बहुत ही खास दोस्त के बारे में बताना चाहता हूं। इस फिल्म में मेरे बेहद करीबी दोस्त पंकज धीर साहब भी हैं। उन्होंने मेरी पहली फिल्म में मेरे साथ काम किया था और उस फिल्म में वह विलेन की भूमिका में थे। जैसा कि आप सभी जानते हैं, यह उनकी आखिरी फिल्म थी। मैं बस उन्हें याद करना चाहता हूं। पंकज, आप जहां भी हों, मैं आपसे प्यार करता हूं।'