Entertainment News Today: आज मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आईं। चिरंजीवी ने राम चरण की फिल्म पेड्डी को ब्लॉकबस्टर बताया। जाह्नवी कपूर ने तिरुपति मंदिर के 3550 सीढ़ियां चढ़कर आशीर्वाद लिया। फिल्म डॉन 3 के विवादों के बीच उपासना सिंह ने रणवीर सिंह का सपोर्ट किया। जूनियर एनटीआर ने डायरेक्टर प्रशांत नील को स्पेशल बर्थडे विश किया। तो चलिए जानते हैं आज कौन-कौन सी खबरें चर्चा रही, जिनको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
साउथ के जाने-माने स्टार चिरंजीवी ने आज अपने बेटे राम चरण की फिल्म पेड्डी देखने के बाद पूरी टीम को बधाई दी। चिरंजीवी ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया।
वेब सीरीज ग्राम चिकित्सालय 2 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। वेब सीरीज ग्राम चिकित्सालय की रिलीज डेट आउट हो गई है। सीरीज प्राइम वीडियो पर 23 जून को दस्तक देगी।
जूनियर एनटीआर ने अपनी फिल्म ड्रैगन के डायरेक्टर प्रशांत नील को स्पेशल बर्थडे विश किया और पोस्ट शेयर की। जूनियर एनटीआर की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है।
फिल्म पेड्डी की स्टार जाह्नवी कपूर तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचीं। एक्ट्रेस नंगे पैर 3,550 सीढ़ियां चढ़कर मंदिर पहुंचीं। इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
फिल्म डॉन 3 को लेकर हुए विवाद में उपासना सिंह ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का सपोर्ट किया। एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह को शानदार एक्टर बताया।
एक्ट्रेस नीना गुप्ता आज अपना 67वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने मां को अलग अंदाज में बर्थडे विश किया।
कंगना रनौत ने कहा कि अगर PM नरेंद्र मोदी उनकी फिल्म भारत भाग्य विधाता देखें तो ये बहुत बड़ा मैसेज जाएगा। कंगना रनौत की फिल्म 12 जून को रिलीज होने वाली है।
Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक अहान पांडे और अनीत पड्डा ने मोहित सूरी की YRF के बैनर तले बन रही फिल्म की शूटिंग अक्टूबर-नवंबर में शुरू करेंगे।