Entertainment News Today: जेम्स हैंडी की चाकू मारकर हत्या, सेलिना जेटली ने पति के लीगल नोटिस का दिया जवाब

Entertainment News Today: आज यानी 5 जून को मनोरंजन जगत से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आईं। एक्टर राम चरण की फिल्म पेड्डी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया, इसके बाद एक्टर की पत्नी ने सेलिब्रेशन किया। तो वहीं हॉलीवुड के इस स्टार की उसके ही घर में हत्या कर दी गई।

Authored by: अभयUpdated Jun 5 2026, 18:04 IST
5 जून को चर्चा में रही ये खबरेंImage Credit : IMDb/ Pinterest/ Reddit01 / 09

5 जून को चर्चा में रही ये खबरें

Entertainment News Today 5 June: आज मनोरंजन जगत में काफी हलचल रही। कई बड़ी खबरों ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। सेलिना जेटली ने पति के लीगल नोटिस का सख्त जवाब दिया। रश्मिका मंदाना ने फिल्म कॉकटेल 2 के ट्रेलर की सफलता पर रिएक्शन दिया। वहीं, टॉप गन: मेवरिक के एक्टर जेम्स हैंडी की हत्या की चौंकाने वाली खबर आई। तो चलिए जानते हैं इन न्यूज के अलावा और कौन-कौन सी खबरें आज चर्चा में बनी रही।

मोहनलाल की फिल्म को लेकर आया अपडेटImage Credit : IMDb/ Pinterest/ Reddit02 / 09

मोहनलाल की फिल्म को लेकर आया अपडेट

एक्टर मोहनलाल की फिल्म अथी मनोहरम को लेकर नया अपडेट सामने आया। खबर थी ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। इसको लेकर डायरेक्टर ने कहा कि फिल्म की शूटिंग पूरी तरह से ट्रैक पर है।

'कॉकटेल 2' के ट्रेलर पर रश्मिका मंदाना का रिएक्शनImage Credit : IMDb/ Pinterest/ Reddit03 / 09

'कॉकटेल 2' के ट्रेलर पर रश्मिका मंदाना का रिएक्शन

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 के ट्रेलर पर मिल रहे लोगों के प्यार पर आभार जताया है। ये फिल्म 19 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

​सेलिना जेटली ने लीगल नोटिस पर दिया जवाबImage Credit : IMDb/ Pinterest/ Reddit04 / 09

​सेलिना जेटली ने लीगल नोटिस पर दिया जवाब

सेलिना जेटली को अभी हाल ही में उनके पति ने लीगल नोटिस भेजा था। अब सेलिना जेटली ने इसको लेकर रिएक्शन दिया है। सेलिना जेटली ने कहा कि मैं दवाब में आने वाली नहीं हूं। मैं अपने बच्चों के लिए लड़ाई जारी रखूंगी। इसके आगे उन्होंने कहा मैं ज्वाइंट कस्टडी और आपसी सहमति से तलाक के सर्मथन में हूं।

'आवारापन 2' की शूटिंग हुई खत्मImage Credit : IMDb/ Pinterest/ Reddit05 / 09

'आवारापन 2' की शूटिंग हुई खत्म

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 की शूटिंग खत्म हो गई है। इसको लेकर इमरान हाशमी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से जानकारी दी। ये फिल्म 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

​बंडला गणेश ने लगाई प्रकाश राज की क्लासImage Credit : IMDb/ Pinterest/ Reddit06 / 09

​बंडला गणेश ने लगाई प्रकाश राज की क्लास

एक्टर प्रकाश राज ने अभी हाल ही में पवन कल्याण को लेकर बयान दिया था। जिसमें वो पवन कल्याण से सवाल करते हुए नजर आए थे। अब बंडला गणेश ने प्रकाश राज पर निशाना साधा है और कहा कि आप कौन हो?

​उपासना कामिनेनी ने किया सेलिब्रेटImage Credit : IMDb/ Pinterest/ Reddit07 / 09

​उपासना कामिनेनी ने किया सेलिब्रेट

फिल्म पेड्डी के पहले दिन 100 करोड़ रुपये कलेक्शन के बाद राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी ने सेलिब्रेट किया। उपासना कामिनेनी ने इस दौरान केक कट किया।

नहीं रहे जेम्स हैंडीImage Credit : IMDb/ Pinterest/ Reddit08 / 09

नहीं रहे जेम्स हैंडी

हॉलीवुड स्टार जेम्स हैंडी का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर जेम्स हैंडी की उनके ही घर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या का आरोप एक्टर की गर्लफ्रेंड के बेटे पर लगा है।

'जन नायगन' के मेकर्स ने उठाया बड़ा कदमImage Credit : IMDb/ Pinterest/ Reddit09 / 09

'जन नायगन' के मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

एक्टर थलापति विजय की फिल्म जन नायगन के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज में हो रही देरी के कारण डिस्ट्रीब्यूटर्स का पैसा वापस करने का फैसला कर रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!