Entertainment News Today: आज मनोरंजन जगत में कई दिलचस्प खबरें आईं। कार्तिक आर्यन ने हॉरर फिल्म को देखकर कहा कि ये उनकी फेवरेट फिल्मों में से एक है। महिमा चौधरी ने बेटी अरिना की तुलना पर रिएक्शन दिया। नागा चैतन्य ने पत्नी सोभिता धुलिपाला को बर्थडे विश किया। सेलिना जेटली को पति और ससुर से लीगल नोटिस मिले। दीपक तिजोरी ने राहुल रॉय की सेहत पर अफवाहों को खारिज किया। जैकलीन फर्नांडीज और सुकेश चंद्रशेखर के केस में नया अपडेट आया। फिल्म धुरंधर की प्रोडक्शन डिजाइनर POSH कमिटी द्वारा दोषी पाई गए। तो चलिए जानते हैं आज की बड़ी खबरें।
माधुरी दीक्षित ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने साफ किया है कि वह फिल्म देवदास के गाने डोला रे डोला की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट नहीं थीं। बता दें कि दावा किया जा रहा था कि एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी में वो गाना शूट किया था।
सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री ने इस बात को स्वीकार किया कि उन लोगों को नेपोटिज्म का फायदा है। फिल्मी परिवार से आने की वजह से उनका सफर उतना मुश्किल नहीं होता, जितना आउटसाइडर का होता है।
बॉलीवुड के फेमस एक्टर कार्तिक आर्यन फिल्म ऑब्सेशन की तारीफ करते नजर आए। कार्तिक आर्यन ने कहा कि ये उनकी फेवरेट हॉरर फिल्मों में से एक है।
महिमा चौधरी की बेटी अरियाना की एक्ट्रेस मीका अब्दल्ला से तुलना होने पर रिएक्शन दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान महिमा ने कहा, 'हां, मुझे इसके बारे में पता है। मुझे वो बहुत पसंद हैं और वो कमाल की इंसान हैं। हैरानी की बात है कि अलग-अलग जगहों से होने के बावजूद दो लोग इतने एक जैसे कैसे दिख सकते हैं।'
साउथ स्टार नागा चैतन्य ने अपनी पत्नी शोभिता धुलिपाला को जन्मदिन पर बधाई दी। नागा चैतन्य ने इस मौके पर पत्नी संग अपनी कई फोटोज भी शेयर कीं।
कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की रिलीज से पहले एक वीडियो पोस्ट करते हुए आम आदमी को असली भारत भाग्य विधाता बताया। आपको बता दें कि एक्ट्रेस कि फिल्म 12 जून को रिलीज होने वाली है।
Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म दार्लिंग्स फेम जसमीत कौर रीन अब द रॉयल्स 2 की डायरेक्टर बन गई हैं। सीरीज से नुपुर अस्थाना का पत्ता कट गया है।
एक्ट्रेस सेलिना जेटली के परिवार का विवाद अब और बढ़ गया है। सेलिना जेटली के पति पीटर हाग और ससुर ने लीगल नोटिस भेजा है। इस नोटिस में पीटर हाग ने एक्ट्रेस के आरोपों को खारिज किया है, जो उनपर लगाए गए हैं।
एक्टर दीपक तिजोरी ने राहुल रॉय की सेहत को लेकर उठ रहे सवालों पर जवाब दिया है। IANS से बात करते हुए दीपक ने कहा, 'मेरी राहुल रॉय से लगातार बात होती रहती है। राहुल रॉय आज भी मेरे भाई और दोस्त हैं। वो बिल्कुल ठीक हैं। लोग बेवजह खबरें बना रहे हैं। उनके बारे में जो बातें लिखी जा रही हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है।'
दिल्ली की एक अदालत ने कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर, लीना मारिया पॉल, जैकलीन फर्नांडिस और कई अन्य लोगों के खिलाफ 200 करोड़ रुपये की कथित जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोप तय करने का आदेश दिया है। ये मामला कारोबारी अदिति सिंह से कथित तौर पर वसूले गए पैसों से जुड़ा है। जांच में दावा किया गया है कि इस पैसे का एक हिस्सा महंगे गिफ्ट और लग्जरी संपत्तियां खरीदने में इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, ये ध्यान देने वाली बात है कि जैकलीन फर्नांडिस का नाम सीधे तौर पर जबरन वसूली के मामले में आरोपी के रूप में नहीं है। उनके खिलाफ आरोप केवल मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में, यानी PMLA के तहत हैं।
फिल्म 'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे मुश्किलों में घिर गए हैं। एक महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। इतना ही नहीं, महिला ने POSH पॉलिसी के तहत आदित्य धर और लोकेश धर के प्रोडक्शन हाउस B62 में भी उनके खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत सामने आने के बाद POSH कमेटी ने मामले की लंबी जांच की। अब जांच पूरी होने पर सैनी एस जोहरे को यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी पाया गया है।