दुनिया

ईरान के मिसाइल हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, 5 तेल टैंकर किए तबाह

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, ईरान के IRGC द्वारा अमेरिकी युद्धपोत पर दो बार बैलिस्टिक मिसाइल हमले की कोशिश के बाद अमेरिका ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट कर दिया। इनमें चार ओमान की खाड़ी और एक खार्ग द्वीप के पास था।

Image

अमेरिकी सेना ने 5 ईरानी क्रूड ऑयल टैंकर नष्ट किए (Photo: X/CENTCOM)

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की सेनाओं ने ईरान के पांच कच्चे तेल के टैंकरों को नष्ट कर दिया है. यह जवाबी कार्रवाई तब की गई जब इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने पिछले दो दिनों में अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत को दो बार बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाने की कोशिश की थी. हालांकि, अमेरिकी युद्धपोत ने इन हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया और क्षेत्रीय जलक्षेत्र में गश्त जारी रखी. इस घटना में किसी भी अमेरिकी सैनिक या कर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

किन टैंकरों को बनाया गया निशाना?

ईरान के लगातार असफल हमलों का जवाब देते हुए CENTCOM ने ओमान की खाड़ी में IRGC के चार क्रूड ऑयल कैरियर एम/टी कविज (M/T Kaviz), एम/टी चारमीनार (M/T Charminar), एम/टी होराइजन 1 (M/T Horizon 1) और एम/टी रिएस्को (M/T Riesco) और खर्ग द्वीप के पास एम/टी दरिया (M/T Derya) को नष्ट कर दिया। अमेरिकी बलों ने जहाजों पर हमला करने से पहले उनके क्रू को सुरक्षित रूप से जहाज छोड़ने का निर्देश दिया था, जिसके बाद इन जहाजों को निष्क्रिय कर दिया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article