बॉलीवुड एक्टर गोविंदा आज यानी 21 दिसंबर को अपना 62वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी एक्टर को बधाई देते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर गोविंदा से जुड़ी एक के बाद एक स्टोरी सामने आ रही हैं। गोविंदा का बर्थडे पर हम आपको एक्टर की लव लाइफ के बारे में बताने वाले हैं, जो काफी चर्चा में रही। गोविंदा के अफेयर शादीशुदा होने के बाद भी चलते रहे। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में किन-किन एक्ट्रेस का नाम शामिल है।
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और गोविंदा का अफेयर 90 के दशक में शुरू हुआ था। दोनों ने अफेयर को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया।
एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) और गोविंदा ने कई फिल्मों में साथ काम किया, इस दौरान दोनों के अफेयर की खबरें भी सामने आई थीं।
एक्ट्रेस दिव्या भारती (Divya Bharti) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म आंखें के दौरान दिव्या भारती और गोविंदा के अफेयर की अफवाह उड़ी थी।
रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) और गोविंदा का अफेयर एक्टर की शादीशुदा लाइफ के बाद शुरू हो गया था। इस खबर ने सबको हैरान कर दिया था।
एक्ट्रेस नीलम कोठारी (Neelam Kothari) और गोविंदा का अफेयर सबसे ज्यादा खबरों में रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक नीलम कोठारी से शादी करने के लिए गोविंदा अपनी सगाई तक तोड़ने वाले थे।
गोविंदा ने सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) से साल 1987 में शादी की थी। इस शादी से गोविंदा और सुनीता आहूजा के दो बच्चें हैं।