Dhurandhar Trailer Launch Event Pics: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की नई फिल्म धुरंधर का ट्रेलर कुछ देर पहले ही मुंबई में एक इवेंट के दौरान किया गया। इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर फिल्म की स्टारकास्ट पहुंची, जिसने सबको खूब एंटरटेन किया। इस वक्त धुरंधर ट्रेलर लॉन्च इवेंट की तस्वीरें इंटरनेट पर छायी हुई हैं, जिनको लेकर काफी बातें हो रही हैं। इवेंट पर सारा अर्जुन छायी रहीं, जो कि केवल 20 साल की हैं। फिल्म धुरंधर में सारा अर्जुन लीड रोल निभाती दिखाई देंगी। आइए आपको फिल्म धुरंधर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट की लेटेस्ट तस्वीरें दिखाते हैं...
अभिनेता रणवीर सिंह के करियर के लिए धुरंधर काफी अहम है। जब वो ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंचे तो काफी नर्वस दिखे। रणवीर ने अपने साथी कलाकारों को गले लगाकर सबका स्वागत किया।
जब से धुरंधर का टीजर सामने आया था, तभी से सारा अर्जुन को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। धुरंधर के ट्रेलर में भी दर्शकों को उनकी झलक देखने को मिली है। इवेंट पर सारा अर्जुन के लिए जमकर तालियां बजी और सबने उनका इंडस्ट्री में जोरदार स्वागत किया। अगर ये कहा जाए कि सारा अर्जुन इवेंट की जान थीं, तो शायद गलत नहीं होगा।
इवेंट पर अर्जुन रामपाल ब्लैक रंग का सूट पहनकर पहुंचे थे। उम्र के इस पड़ाव पर भी अर्जुन रामपाल जितने स्टाइलिश दिख रहे थे, वो कमाल की बात है। उन्होंने ब्लैक सूट में जलवे बिखेरे और लोगों का दिल जीता।
फिल्म में राकेश बेदी का भी अहम रोल होने वाला है। जब रणवीर सिंह इवेंट पर पहुंचे तब राकेश बेदी ने उन्हें गले लगातार उनका स्वागत किया। दोनों ने काफी सारी बातें भी कीं।
फिल्म धुरंधर में आर माधवन का अहम रोल है। उन्होंने इस मूवी के लिए अपना पूरा लुक चेंज किया है। आर माधवन इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इवेंट पर उनकी उत्सुकता साफ-साफ देखी जा सकती थी।
फिल्म धुरंधर की पूरी स्टारकास्ट इवेंट पर मौजूद थी। संजय दत्त और अक्षय खन्ना ये इवेंट कुछ कारणों के चलते अटेंड नहीं कर पाए। इन दोनों को बाकी स्टारकास्ट ने खूब मिस किया था।
अभिनेता रणवीर सिंह हमेशा की तरह ही बेहद एनर्जेटिक दिखाई दिए। उनकी एनर्जी ने एक बार फिर से सबको घायल कर दिया। इस वक्त रणवीर सिंह के लेटेस्ट वीडियोज इंटरनेट पर छा रहे हैं, जिन पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।