Bollywood Top Weekend Opener 2025 List: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ओपनिंग वीकेंड पर धांसू कमाई की। इसी के साथ रणवीर सिंह की ये मूवी साल 2025 की ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है। तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है और किसने ओपनिंग वीकेंड पर कितनी कमाई की है।
ऋतिक रोशन की एक्शन फिल्म वॉर 2 (War 2) लिस्ट में पहले स्थान पर है। फिल्म वॉर 2 ने ओपनिंग वीकेंड पर 130 करोड़ रुपये कमाए थे।
विक्की कौशल की धांसू फिल्म छावा (Chhaava) ने ओपनिंग वीकेंड पर 121.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ये फिल्म लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। फिल्म धुरंधर ने ओपनिंग वीकेंड पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।
हॉरर कॉमेडी मूवी थामा (Thamma) का ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन 86.89 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म लिस्ट में चौथे नंबर पर है।
अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म सैयारा (Saiyaara) लिस्ट में 5वें स्थान पर है। फिल्म सैयारा ने ओपनिंग वीकेंड पर 84.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
अक्षय कुमार की लीड रोल वाली फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) ने ओपनिंग वीकेंड पर 81.85 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म को लिस्ट में छठे स्थान पर जगह मिली है।
7वें नंबर पर अजय देवगन की फिल्म रेड 2 (Raid 2) का नाम है। फिल्म रेड 2 ने ओपनिंग वीकेंड पर 73.83 करोड़ रुपये कमाए थे।