एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने इन्टरनेट को हिलाकर रख दिया है। जब से धुरंधर का ट्रेलर रिलीज हुआ है। लोग सारा के लुक की चर्चा कर रहे हैं। वह केवल 20 साल की है और जिस तरह से वह ट्रेलर में नजर आई हैं। उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। सारा की एक्टिंग से लेकर उनके लुक्स तक चर्चा का हिस्सा बन गए हैं। आइए आपको बताते हैं क्या खास है इस हसीना में।
धुरंधर के ट्रेलर में सारा की केवल हल्की सी झलक देखने को मिली है। इस एक झलक ने सबको दीवाना कर दिया। सारा की फ़ोटोज़ सोशल मीडिया पर छा गई और वह धुरंधर की क्वीन बन गई।
सारा अर्जुन ने फिल्म धुरंधर से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म के ट्रेलर में उनकी जोड़ी रणवीर सिंह के साथ धमाकेदार लग रही है। सारा अर्जुन की एक झलक ने पब्लिक को दीवाना कर दिया है।
सारा अर्जुन फिल्मी परिवार से आती है। उनके पिता राज अर्जुन साउथ के जाने-माने अभिनेता है। बताया जाता है कि जब सारा 18 महीने की थी, तब उन्हें टीवी एड में ले लिया गया था। छोटी सी उम्र में सारा ने जमकर विज्ञापन दिए।
सारा अली खान कि उम्र 20 साल है। इतनी कम उम्र में सारा ने इतना काम किया है और वह हर बार अपने किरदार में निखकर बाहर आई है। उन्हें बैक टू बैक काम भी मिल रहा है। इसी के साथ सारा के नैन-नक्श के भी लोग दीवाने हो गए हैं।
सारा अर्जुन केवल 20 साल की हैं, और वह अबतक 4 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में काम कर चुकी हैं। उन्होंने तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिन्दी में काम किया है। सारा के अंदर भर-भरकर टेलेंट हैं।
सारा अर्जुन इंडिया की सबसे महंगी और अमीर चाइल्ड आर्टिस्ट हैं। 18 की उम्र तक सारा के पास करीब 10 करोड़ की नेट वर्थ थी।