बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस फिल्म में अगस्त्य नंदा लीड रोल में है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग भावुक हो गए। बता दें कि ये फिल्म 1 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस बीच मेकर्स ने फिल्म इक्कीस की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें कई स्टार्स शामिल हुए। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार तक के नाम शामिल है।
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस देखने उनके दोस्त अमिताभ बच्चन पहुंचे। जैसे ही वो गाड़ी से उतरे पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया है। अमिताभ बच्चन धीरे-धीरे चलकर सिनेमाघर की ओर जाते नजर आए।
स्त्री के प्रोड्यूसर दिनेश विजान को भी देखा गया। वो भी फिल्म इक्कीस देखने पहुंचे। इस दौरान दिनेश विजान ने कैमरे के सामने अलग-अलग पोज दिए। दिनेश विजान ने मूवी को एंजॉय किया।
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस की स्क्रीनिंग में अक्षय कुमार भी शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ छोटी बहन अलका भाटिया मौजूद थी। भाई-बहन को साथ देखकर लोग गदगद हो गए।
सामने आई तस्वीरों में अक्षय कुमार ने कैमरे के सामने बेहद स्टाइलिश पोज दिए। उनका हर एक पोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। अक्षय का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या भी फिल्म इक्कीस देखने पहुंचे। इस दौरान की फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। बता दें कि नव्या अपने भाई अगस्त्य नंदा की मूवी को खूब प्रमोट कर रही है।