Amitabh Bachchan film Zanjeer:साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म जंजीर अमिताभ बच्चन की जिंदगी बदलने वाली फिल्म साबित हुई। इस कल्ट क्लासिक ने उन्हें एंग्री यंग मैन के रूप में स्थापित कर दिया और उन्हें स्टार बना दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जंजीर में अमिताभ बच्चन पहली पसंद नहीं थे? फिल्म के मेकर्स ने अमिताभ से पहले कई बड़े अभिनेताओं को इस रोल के लिए अप्रोच किया था, लेकिन सभी ने मना कर दिया। आखिरकार अमिताभ बच्चन को यह रोल मिला, जिसने उनके करियर की दिशा ही बदल दी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
साल 1973 में आई फिल्म जंजीर के लिए अमिताभ बच्चन पहली पसंद नहीं थे। इनसे पहले ये फिल्म देव आनंद को ऑफर की गई थी। फिल्म के डायरेक्टर मेहरा ने अपने एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलासा किया था। बता दें अमिताभ बच्चन की फिल्म जंजीर बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
लेखक सलीम-जावेद ने जंजीर ने कहानी धर्मेंद्र को सुनाई थी। इस फिल्म को प्रकाश मेहरा डायरेक्ट कर रहे थे। धर्मेंद्र की चचेरी बहन की निर्देशक प्रकाश मेहरा से अनबन थी, जिसके कारण उन्होंने धर्मेंद्र को यह फिल्म न करने की कसम दी थी।
1973 में रिलीज हुई फिल्म जंजीर ने अमिताभ बच्चन को रातोंरात स्टार बना दिया। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने इंस्पेक्टर विजय खन्ना की मुख्य भूमिका निभाई थी। जो इतना जबरदस्त और यादगार रहा कि दर्शक आज भी उन्हें एंग्री यंग मैन के नाम से जानते हैं। जंजीर से पहले अमिताभ बच्चन संघर्ष कर रहे थे, लेकिन इस फिल्म की सफलता ने उनके करियर को नई ऊंचाई दे दी।
जंजीर महज 90 लाख रुपये के मामूली बजट में बनी थी। उस दौर में ज्यादातर बड़ी फिल्में भी 1 से 1.5 करोड़ तक में बन जाती थीं। कोई बड़ा सेट नहीं, कोई विदेशी लोकेशन नहीं, ज्यादातर शूटिंग मुंबई के स्टूडियो और असली लोकेशनों पर हुई।
90 लाख में बनी अमिताभ बच्चन की फिल्म जंजीर ने 17 करोड़ रुपये कमाए थे। उस समय ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
फिल्म जंजीर के बाद अमिताभ बच्चन ने एक से एक सुपरहिट फिल्में दी। उन्होंने सालों तक बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज किया है। अमिताभ बच्चन आज भी बॉलीवुड में धमाल मचा रहे है।