Dharmendra Aneeta Raj Affair story: धर्मेंद्र का चार्म ही ऐसा था कि हर लड़की उन पर फिदा हो जाती थी। उनके साथ काम करने वाली हसीनाओं को ही ले लीजिए, जिनका हाल उन्हें देखते ही बुरा हो जाता था। 80 के दशक में भी एक ऐसी हसीना आई थी जो धर्मेंद्र को देखकर उनके लिए दीवानी हो गई थी। मजे की बात ये है कि धरम पाजी भी इस हसीना की आंखों में धीरे-धीरे इस कदर डूबने लगे थे कि हेमा मालिनी को दिक्कत होने लगी थी। हेमा मालिनी को इस हसीना से इस कदर परेशानी होने लगी कि उन्होंने धर्मेंद्र से बगावत कर डाली और घर बचाने के लिए सभी पैंतरे खेल डाले। आइए आज आपको धर्मेंद्र और उस हसीना की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं जिसने हेमा मालिनी को बेचैन कर डाला था।
बॉलीवुड अदाकारा अनीता राज ने 80 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा था। इंडस्ट्री में आते ही अनीता राज के चर्चे होने लगे थे क्योंकि दर्शकों ने उन्हें तुरंत ही पसंद करना शुरू कर दिया था।
80 के दशक में धर्मेंद्र का करियर ढलान पर था और वो कई नए कलाकारों के साथ मूवीज साइन कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अनीता राज के साथ भी मूवी साइन की और इसके बाद इनकी दोस्ती हो गई।
धर्मेंद्र और अनीता राज की दोस्ती एक दौर में इतनी बढ़ गई कि इंडस्ट्री में लोगों ने इसे अफेयर का नाम दे दिया। अनीता राज और धर्मेंद्र एक के बाद एक मूवीज किए ही जा रहे थे, जिस कारण लोगों का शक गहराने भी लगा था। नौकर बीवी का जैसी मूवी से तो इनकी दोस्ती हर तरफ छा गई थी।
धर्मेंद्र और अनीता राज की दोस्ती के चर्चे एक वक्त बॉलीवुड में आम थे। जब हेमा मालिनी को इसके बारे में पता चला तो वो बौखला उठीं। बताया जाता है कि एक वक्त तो हेमा मालिनी को ऐसा भी लगने लगा था कि धर्मेंद्र तीसरी शादी कर सकते हैं।
उस दौर के लोग बताते हैं कि हेमा मालिनी एक बार तो धर्मेंद्र से इतनी नाराज हो गईं कि उन्होंने अपने पति से काफी लड़ाई की। हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को सख्त हिदायत दी कि वो अनीता के साथ फिल्में ना करें और उनसे दूर रहें।
धर्मेंद्र ने हेमा की खरी-खोटी सुनने के बाद ये फैसला लिया कि वो अनीता राज से दूर ही रहेंगे। धर्मेंद्र का नाम जब अनीता राज के साथ जुड़ा था तो वो 6 बच्चों के पिता थे। धर्मेंद्र को भी इस बात का अहसास हुआ कि वो गलत कर रहे हैं और उन्होंने अपने दिल पर पत्थर रख लिया और अनीता राज से मुंह मोड़ लिया।