अक्सर ऐसा देखा जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस अपने दम पर जिंदगी जीना पसंद करती हैं। कई तो शादी से पहले ही अपने माँ-बाप से अलग रहने लग जाती हैं। वहीं कुछ ऐसी एक्ट्रेस भी हैं जो टॉक्सिक शादी से बाहर निकलकर अपने मायके में रह रही हैं। इन हसीनाओं के लिए अपने माँ-बाप ही सबकुछ हैं। इनके साथ ये सुकून के पल बिताती हुई नजर आती हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने पिछले साल अपने पति भरत तख्तानी से तलाक लिया था। एक्ट्रेस ने अपनी 11 साल की शादी को खत्म कर लिया। अब ईशा अपनी माँ हेमा मालिनी के साथ आराम से रहती है।
धनश्री वर्मा ने क्रिकेटर यूज़वेन्द्र चहल से शादी की थी। कपल की शादी को पूरे 5 साल ही हुए थे, लेकिन कपल अलग हो गए। धनश्री और यूज़वेन्द्र ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए। अब धनश्री अपनी माँ के साथ रहती है।
सुपरस्टार रजनीकान्त की बेटी ऐश्वर्या रजनीकान्त ने धनुष से तलाक लेने के बाद पिता के घर को अपना घर माना। वह अपने मम्मी-पापा के साथ आराम से रह रही है।
दलजीत कौर की जिंदगी में दो बार प्यार ने दस्तक दी, लेकिन दोनों ही बार उनकी शादी नहीं चल सकी। अब दलजीत कौर अपने बेटे को साथ लेकर अपने मम्मी-पापा के घर रहती है।
टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा ने राजीव सेन से तलाक के बाद खुद को अच्छे से संभाला। वह अपनी बेटी को लेकर मायके आ गई थी। चारु ने अपना काम शुरू किया और बिजनेसवुमेन बनकर अपना घर चला रही है।
अभिनेत्री करिश्मा कपूर की शादी बुरी तरह से टूटी थी। दो बच्चे होने के बावजूद करिश्मा कपूर ने अपनी टॉक्सिक शादी को तोड़ने का फैसला किया। तलाक लेने के कुछ समय बाद करिश्मा अपने मायके में ही रही थी। हालांकि अब वह बच्चों के साथ अलग रह रही है।
पिछले कुछ समय से अभिनेत्री हंसिका मोटवानी के शादी को लेकर बातें बन रही है। कहा जा रहा है कि वह अपने पति से तलाक ले रही है। क्योंकि हंसिका मोटवानी इन दिनों अपनी माँ के साथ रह रही है। और सोशल मीडिया पर भी वह अपने पार्टनर के साथ एक्टिव नहीं है।