आमिर की रिजेक्ट की गई 3 घंटे 9 मिनट की इस फिल्म ने शाहरुख को बनाया सुपरस्टार, आज भी सिनेमाघर में लगी है मूवी

DDLJ Movie: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। लेकिन एक फिल्म ऐसी थी जिसे आमिर खान ने रिजेक्ट कर दिया था और वो शाहरुख खान के लिए सुपरहिट साबित हुई। शाहरुख खान की ये फिल्म आज भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। तो चलिए जानते हैं क्या है इस फिल्म का नाम।

Authored by: अभयUpdated Mar 26 2026, 17:27 IST
शाहरुख खान की इस फिल्म ने काटा था गदर, आज भी कायम है जलवाImage Credit : DDLJ Movie01 / 06

शाहरुख खान की इस फिल्म ने काटा था गदर, आज भी कायम है जलवा

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। आमिर खान की फिल्में आते ही छा जाती हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आमिर खान ने रिजेक्ट कर दिया था। आमिर खान के छोड़ने के बाद फिल्म शाहरुख खान को ऑफर हुई और सुपरहिट साबित हो गई। शाहरुख खान की इस फिल्म को देखने के लिए आज भी लोग सिनेमाघर जाते हैं। इस फिल्म ने लोगों अपना दीवाना बना लिया था। तो चलिए जानते हैं क्या है इस फिल्म का नाम।

शाहरुख-काजोल को मिला था लीड रोलImage Credit : DDLJ Movie02 / 06

शाहरुख-काजोल को मिला था लीड रोल

एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस काजोल इस फिल्म में अहम रोल में थी। इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।

आमिर खान को ऑफर हुई थी फिल्मImage Credit : DDLJ Movie03 / 06

आमिर खान को ऑफर हुई थी फिल्म

बॉलीवुड की ये सुपरहिट फिल्म शाहरुख खान से पहले आमिर खान को ऑफर हुई थी। लेकिन आमिर खान ने इस सुपरहिट मूवी को करने से मना कर दिया था।

आज भी देखी जाती है फिल्मImage Credit : DDLJ Movie04 / 06

आज भी देखी जाती है फिल्म

शाहरुख खान और काजोल की ये सुपरहिट फिल्म आज भी बड़े पर्दे पर देखी जाती है। शाहरुख खान और काजोल की ये फिल्म मराठी मंदिर सिनेमाघर में रोज लगती है।

ये था फिल्म का नामImage Credit : DDLJ Movie05 / 06

ये था फिल्म का नाम

शाहरुख खान और काजोल की इस फिल्म का नाम था दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे। ये फिल्म साल 1995 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को आज भी काफी पसंद किया जाता है।

ये स्टार्स भी आए थे नजरImage Credit : DDLJ Movie06 / 06

ये स्टार्स भी आए थे नजर

शाहरुख खान और काजोल के साथ इस फिल्म में अनुपम खेर, अमरीश पुरी, जॉनी लीवर, हिमानी शिवपुरी और फरीदा जलाल का भी जलवा था। फिल्म के सारे स्टार्स ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!