5 मिनट 24 सेकंड के इस विवादित गाने को सुनते ही कान बंद कर लेते थे लोग, सुपरहिट सॉन्ग को बैन करने की उठी थी मांग

Choli ke Peeche Kya Hai Song Story: एक्टर संजय दत्त की फिल्म खलनायक काफी चर्चा में रही थी। इसकी वजह फिल्म खलनायक की स्टोरी के साथ-साथ उसके भी गाने भी थे। लेकिन संजय दत्त की इस फिल्म का एक गाना था जिसको लेकर विवाद हो गया था। गाने को लेकर इतना विवाद हुआ कि लोग ने इसे बैन करने की मांग उठाई थी।

Authored by: अभयUpdated Apr 1 2026, 17:32 IST
खलनायक के इस गाने पर मच गया था विवाद, उठी थी बैन की मांगImage Credit : Khalnayak Movie01 / 06

खलनायक के इस गाने पर मच गया था विवाद, उठी थी बैन की मांग

बॉलीवुड में कुछ गाने ऐसे होते हैं जिनकी गूंज दशकों तक सुनाई देती है। आज हम आपको 33 साल पुराने एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रिलीज होते ही बेहद विवादास्पद हो गया था। गाने को लेकर खूब बवाल हुआ, कई लोगों ने इसका विरोध किया। लेकिन विवाद के बावजूद यह गाना आज भी बॉलीवुड के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले हिट गानों में शुमार है। तो चलिए जानते है संजय दत्त की फिल्म खलनायक के इस गाने के बारे में जिसको लेकर आज भी खूब चर्चा होती है।

सुपरहिट रही थी फिल्मImage Credit : Khalnayak Movie02 / 06

सुपरहिट रही थी फिल्म

ये गाना संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म खलनायक में था। संजय दत्त की फिल्म ने एक्टर को एक नई पहचान दिखाई दी। इस फिल्म की स्टोरी को लोगों ने काफी पसंद किय था।

माधुरी दीक्षित ने मचा दिया था धमालImage Credit : Khalnayak Movie03 / 06

माधुरी दीक्षित ने मचा दिया था धमाल

फिल्म खलनायक में संजय दत्त के साथ माधुरी दीक्षित भी अहम रोल भी। संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया था। माधुरी दीक्षित फिल्म के इस सुपरहिट गाने पर धमाकेदार डांस किया था।

गाने के बोल को लेकर मच गया था बवालImage Credit : Khalnayak Movie04 / 06

गाने के बोल को लेकर मच गया था बवाल

एक्टर संजय दत्त की फिल्म खलनायक के इस सुपरहिट गाने को लेकर विवाद हो गया था। गाने के बोल ने लोगों को हिलाकर रख दिया था। इस गाने को बैन करने की मांग उठ गई थी।

कोर्ट तक पहुंचा था मामला Image Credit : Khalnayak Movie05 / 06

कोर्ट तक पहुंचा था मामला

फिल्म खलनायक के इस गाने का विवाद कोर्ट तक पहुंचा था। इस गाने के खिलाफ दिल्ली की अदालत में याचिका लगाई गई थी। याचिकाकर्ताओं ने गाने पर आपत्ति जताई और इसे बंद करने की मांग की। लेकिन कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया और साफ कहा कि गाने में कोई आपत्तिजनक बात नहीं है।

ये था गाने का नामImage Credit : Khalnayak Movie06 / 06

ये था गाने का नाम

संजय दत्त की फिल्म खलनायक के इस गाने का नाम 'चोली के पीछे क्या है'। इस गाने को सुनते ही लोग अपने कान बंद कर लेते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके 1 करोड़ कैसेट बिके थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!