बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी फिल्म धुरंधर से बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने आ गए हैं। फिल्म रिलीज होने से ही पहले ही कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। माना जा रहा है कि रणवीर सिंह की धुरंधर साल 2025 की टॉप ओपनर बन सकती है। तो चलिए जानते अभी इस लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है और उनका पहले दिन का कलेक्शन कितने करोड़ रुपये रहा है।
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की धांसू फिल्म छावा (Chhaava) इस लिस्ट में टॉप पर है। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 33.10 करोड़ रुपये रहा था।
साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 (War 2) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 29 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म लिस्ट में दूसरे स्थान पर है।
तीसरे नंबर पर सलमान खान की फिल्म सिकंदर (Sikandar) का नाम है। फिल्म सिकंदर ने ओपनिंग डे पर 24.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन की फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) ने ओपनिंग डे पर 24.35 करोड़ रुपये कमाए थे। ये फिल्म लिस्ट में चौथे नंबर पर है।
रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा (Thamma) का पहले दिन का कलेक्शन 23.11 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म लिस्ट में 5वें नंबर पर है।
लिस्ट मे छठे नंबर पर फिल्म सैयारा (Saiyaara) का नाम है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा ने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ रुपये कमाए थे।