Top Movies of 2025: बॉलीवुड का साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर जलवा रहा। एक के बाद एक फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की, किसी ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया, तो कोई कुछ ही दिनों में 100 करोड़ी हो गई। इस रिपोर्ट में हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सबसे ज्यादा रहा। इस लिस्ट में पहले स्थान पर अब भी विक्की कौशल की छावा बनी हुई है। तो चलिए एक नजर पूरी लिस्ट पर डालते हैं।
पहले नंबर पर विक्की कौशल की फिल्म छावा (Chhaava) का नाम है। फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर 600.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। अब तक ये फिल्म 428.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। अब भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। माना जा रहा है कि धुरंधर साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन सकती है।
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा (Saiyaara) ने तीसरे नंबर पर अपनी जगह पक्की कर ली है। फिल्म ने 337.78 करोड़ रुपये कलेक्शन किया है।
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 (War 2) का कुल कलेक्शन 185.13 करोड़ रुपये रहा है। ये फिल्म लिस्ट में चौथे नंबर पर है।
अजय देवगन की फिल्म रेड 2 (Raid 2) लिस्ट में 5वें नंबर पर है। फिल्म रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 178.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
आमिर खान की लीड रोल वाली फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) का कलेक्शन 165.67 करोड़ रुपये रहा है। फिल्म लिस्ट में छठे नंबर पर है।
अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) लिस्ट में 7वें नंबर पर है। फिल्म हाउसफुल 5 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 160.72 करोड़ रुपये रहा।
फिल्म स्काई फोर्स (Sky Force) का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 131.44 करोड़ रुपये रहा। फिल्म लिस्ट में 8वें नंबर पर है।
आयुष्मान खुराना की फिल्म थामा (Thamma) लिस्ट में 9वें स्थान पर है। फिल्म थामा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 124.16 करोड़ रुपये रहा।
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 113.59 करोड़ रुपये रहा। फिल्म लिस्ट में 10वें नंबर पर है।