Cannes 2026: ऑफ शोल्डर गाउन में Alia Bhatt ने फ्लॉन्ट की परफेक्ट कॉलर बोन, प्रिंसेस बनकर ढाया कहर

Cannes 2026, Alia Bhatt Look Wins Heart: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपना जलवा दिखाने पहुंच चुकी हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह प्रिंसेस की तरह पोज देती नजर आईं।

Authored by: आशना मलिकUpdated May 13 2026, 08:00 IST
आलिया भट्ट की तस्वीरें हुईं वायरलImage Credit : Instagram01 / 08

आलिया भट्ट की तस्वीरें हुईं वायरल

Cannes 2026, Alia Bhatt Look Wins Heart: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। आलिया भट्ट ने केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब नाम कमाया है। वहीं हाल ही में आलिया भट्ट कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 का हिस्सा बनने पहुंचीं, जिससे जुड़ी उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के लिए ऐसा लुक अपनाया, जिसमें वह बार्बी डॉल से कम नहीं लगीं। पिंक शोल्डर लेस गाउन में आलिया भट्ट की खूबसूरती देखने लायक रही। तो चलिए एक नजर डालते हैं आलिया भट्ट की इन तस्वीरों पर-

कान्स फिल्म फेस्टिवल में जमाई धाकImage Credit : Instagram02 / 08

कान्स फिल्म फेस्टिवल में जमाई धाक

आलिया भट्ट ने अपने इस लुक के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में धाक जमा ली। सैकड़ों की तादाद में मौजूद कैमरे के सामने आलिया भट्ट का अंदाज तारीफ के काबिल रहा। एक्ट्रेस की मिलियन डॉलर स्माइल भी इस दौरान देखने लायक रही।

रेड कार्पेट पर दिखा आलिया भट्ट का जलवाImage Credit : Instagram03 / 08

रेड कार्पेट पर दिखा आलिया भट्ट का जलवा

आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। एक्ट्रेस का कॉन्फिडेंस और मुस्कुराहट इस दौरान देखने लायक रही।

हद से ज्यादा खूबसूरत लगीं आलिया भट्टImage Credit : Instagram04 / 08

हद से ज्यादा खूबसूरत लगीं आलिया भट्ट

आलिया भट्ट शोल्डर लेस बॉडीकॉन गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं। इस ड्रेस में आलिया भट्ट ने अपना हावर ग्लास फिगर जमकर फ्लॉन्ट किया। उनकी खूबसूरती ने फैंस का दिल जीत लिया।

आलिया भट्ट की मुस्कान ने जीता दिलImage Credit : Instagram05 / 08

आलिया भट्ट की मुस्कान ने जीता दिल

आलिया भट्ट की मुस्कुराहट ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम किया है। आलिया भट्ट की ये तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

आलिया भट्ट ने दिये एक से एक पोजImage Credit : Instagram06 / 08

आलिया भट्ट ने दिये एक से एक पोज

आलिया भट्ट ने बॉडीकॉन गाउन पहन एक से बढ़कर एक पोज देने में कोई कमी नहीं छोड़ी। आलिया भट्ट न केवल एक्टिंग में माहिर हैं, बल्कि फोटोशूट में भी उनका कोई जवाब नहीं है।

लुक ने बटोरी लाइमलाइटImage Credit : Instagram07 / 08

लुक ने बटोरी लाइमलाइट

आलिया भट्ट ने अपने इस लुक में कॉलर बोन भी जमकर फ्लॉन्ट की। अपने बार्बी इंस्पायर्ड लुक से आलिया भट्ट देखते ही देखते लाइमलाइट में आ गईं। बता दें कि एक्ट्रेस ने बीते साल ही इस फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था।

हर अदा पर कायल हुए फैंसImage Credit : Instagram08 / 08

हर अदा पर कायल हुए फैंस

आलिया भट्ट की हर अदा पर फैंस कायल नजर आए। एक्ट्रेस की एक-एक तस्वीर को देख लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। करण जौहर, रिया चक्रवर्ती, सोफी चौधरी और बिपाशा बसु सहित कई सितारों ने ालिया भट्ट के लुक की तारीफ की।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!