Bollywood-South Movies Release January: साल 2026 में एक के बाद एक बॉलीवुड और साउथ की फिल्में धमाल मचाने के तैयारी कर रही हैं। साल 2026 के पहले महीने जनवरी में कई धांसू फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही हैं। जनवरी में रिलीज होने वाली साउथ और बॉलीवुड की ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड बनाने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है।
थलापति विजय और बॉबी देओल की लीड रोल वाली फिल्म जन नेता (Jan Neta) 9 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज पर होने वाली है। इस फिल्म में धमाकेदार एक्शन सीन्स देखने को मिलने वाले हैं।
प्रभास की लीड रोल वाली फिल्म द राजा साब (The Raja Saab) को सिनेमाघर में देखने के लिए 9 जनवरी तक का इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म में प्रभास एकदम अलग अवतार में नजर आएंगे।
सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) 23 जनवरी से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। अभी हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने लोगों का दिल लूट लिया था।
फिल्म मायासभा (Mayasabha) 16 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में जावेद जाफरी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। जावेद जाफरी का नया अवतार आपको हैरान करने वाला है।
वीर दास की लीड रोल वाली फिल्म हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस (Happy Patel Khatarnak Jasoos) 16 जनवरी से बड़े पर्दे पर राज करने वाली है।
सिद्धांत कपूर (Siddhanth Kapoor) की फिल्म ह्यूमन कोकीन (Human Cocaine) को आप 30 जनवरी से बड़े पर्दे पर देख पाएंगे।