Secret Bollywood Weddings: बॉलीवुड और साउथ की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी की अफवाहों पर मुहर लगा दी है। दोनों जल्द ही प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लेने वाले हैं। बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने सीक्रेट शादियां की हैं। इस स्टार्स ने छोटे समारोह में शादी की फिर जाकर में मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन रखा। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा-विराट कोहली समेत इन स्टार्स के नाम शामिल है।
आदित्य धर और एक्ट्रेस यामी गौतम ने 2021 में बेहद सादगी भरी शादी की थी। बिना किसी फिल्मीदिखावे के दोनों ने सात फेरे लिए थे। यामी और आदित्य धर की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है।
सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंध गए थे। अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने परिवार की मौजूदगी में एक मंदिर में सीक्रेट शादी की। बाद में दोनों की फोटोज वायरल हुई थी।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी में एक बेहद निजी और गुपचुप समारोह में शादी की थी। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बाद में मुंबई में रिसेप्शन दिया था
प्रीति जिंटा ने 29 फरवरी 2016 को अमेरिकी फाइनेंस एनालिस्ट जीन गुडइनफ से लॉस एंजिल्स में एक बेहद निजी और गुपचुप समारोह में शादी की थी।
एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने साल 2014 में प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा से शादी रचाई थी। बता दें कि एक्ट्रेस की शादी काफी सीक्रेट रखी गई थी। मालूम हो कि रानी और आदित्य की जोड़ी फैंस की फेवरेट है।