<sub>​</sub>Bobby Deol Upcoming Movies: 730 दिनों में इन 6 प्रोजेक्ट्स से 1500 करोड़ कमाएंगे बॉबी देओल

Bobby Deol Upcoming Movies: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल की किस्मत एनिमल के बाद से पूरी तरह बदल चुकी है। बॉबी देओल इन दिनों बिजी एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। 57 साल के हो चुके बॉबी देओल के पास इस वक्त 6 बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। आइए आपको बॉबी की अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बताते हैं...

Authored by: राहुल शर्माUpdated Jan 27 2026, 17:37 IST
इन 6 मूवीज-वेब सीरीज से धमाल मचाएंगे बॉबी देओल, देखें पूरी लिस्ट Image Credit : Movie Poster01 / 07

इन 6 मूवीज-वेब सीरीज से धमाल मचाएंगे बॉबी देओल, देखें पूरी लिस्ट

Bobby Deol Upcoming Movies: 90 के दशक के चॉकलेटी बॉय बॉबी देओल का एक वक्त दौर बुरा था लेकिन अब उनकी दिन बदल चुके हैं। बॉबी देओल एनिमल के बाद से बीस्ट मोड में हैं और एक के बाद एक बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स साइन कर रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक बॉबी देओल के चर्चे हैं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बॉबी देओल के उन्हीं अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बताएंगे, जो फैंस को दीवाना बना देंगे। अगर आप बॉबी देओल को स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं तो इस लिस्ट को देखकर अपना कैलेंडर बुक कर सकते हैं।

Jan Nayagan में बिलेन बनेंगे बॉबी देओल Image Credit : Movie Poster02 / 07

Jan Nayagan में बिलेन बनेंगे बॉबी देओल

थलापति विजय की जन नायकन भले ही सेंसर बोर्ड में अटकी हुई हो लेकिन दर्शकों के बीच में इसको लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म में बॉबी देओल विलेन का किरदार प्ले करते दिखेंगे।

Alpha में आलिया भट्ट को टक्कर देंगे बॉबी देओलImage Credit : Movie Poster03 / 07

Alpha में आलिया भट्ट को टक्कर देंगे बॉबी देओल

यशराज बैनर का स्पाई यूनिवर्स अल्फा के माध्यम से आगे बढ़ेगा, जिसमें बॉबी देओल विलेन का रोल निभाते दिखाई देंगे। यशराज बैनर ने अल्फा से बॉबी की पहली झलक भी दिखा दी है। खबरें हैं कि इसकी मेकिंग अभी प्रोग्रेस में है।

Bandar में अलग रोल निभाते दिखाई देंगे बॉबी देओलImage Credit : Movie Poster04 / 07

Bandar में अलग रोल निभाते दिखाई देंगे बॉबी देओल

अनुराग कश्यप की बंदर में बॉबी देओल एक ऐसा रोल निभाते दिखाई देंगे, जिसमें उनके फैंस ने अब तक उन्हें नहीं देखा है। इस फिल्म को दुनिया के अलग-अलग फेस्टिवल्स में स्क्रीन किया गया है, जहां इसकी जमकर तारीफ हुई है।

श्लोक द देसी शेरलॉकImage Credit : Movie Poster05 / 07

श्लोक द देसी शेरलॉक

बॉबी देओल की श्लोक द देसी शेरलॉक काफी लम्बे समय से अटकी पड़ी है। इस फिल्म में वो एक डिटेक्टिव का किरदार प्ले करते दिखेंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, मेकर्स बस इसकी रिलीज डेट अनाउंस करने का इंतजार कर रहे हैं।

Aashram 4 से एक दफा फिर से निराला बाबा के रूप में लौटेंगे बॉबी देओलImage Credit : Movie Poster06 / 07

Aashram 4 से एक दफा फिर से निराला बाबा के रूप में लौटेंगे बॉबी देओल

बॉबी देओल जल्द ही आश्रम 4 लेकर ओटीटी पर भी लौटेंगे। इस सीरीज में एक दफा फिर से बाबा निराला के रूप में दिखाई देंगे। दर्शक इस वेब सीरीज के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Apne 2 पर लगा कुछ दिनों के लिए ब्रेकImage Credit : Movie Poster07 / 07

Apne 2 पर लगा कुछ दिनों के लिए ब्रेक

डायरेक्टर अनिल शर्मा काफी समय से अपने 2 की प्लानिंग कर रहे थे, जो धर्मेंद्र की मृत्यु के बाद अटक गई है। अनिल शर्मा ने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अपने 2 जरूर बनाएंगे और धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट देंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!