Bigg Boss: गेम के लिए इन सितारों ने दोस्त की पीठ में घोंपा खंजर, प्रणित मोरे को दर्शकों ने बताया 'कटप्पा'

Bigg Boss These Contestants Backstabbed Their Friends For Game: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस' में कई कंटेस्टेंट्स ऐसे रहे, जिन्होंने गेम में आगे निकलने के लिए अपने दोस्त की पीठ में खंजर घोंप दिया। इस लिस्ट में अविनाश मिश्रा से लेकर प्रणित मोरे तक का नाम शामिल है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Nov 11 2025, 17:56 IST
बिग बॉस के इन कंटेस्टेंट्स ने अपने ही दोस्त की पीठ में घोंपा छुराImage Credit : Jio Hotstar, Star's Instagram01 / 08

बिग बॉस के इन कंटेस्टेंट्स ने अपने ही दोस्त की पीठ में घोंपा छुरा

Bigg Boss These Contestants Backstabbed Their Friends For Game: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने लोगों का दिल खूब जीता है। शो का हर एक सीजन अपने साथ ढेर सारे धमाल और कमाल के साथ दस्तक देता है। गेम में रहते हुए कुछ कंटेस्टेंट्स गहरे दोस्त बन जाते हैं तो वहीं गेम के लिए ही कई बार दोस्ती की बलि भी चढ़ा दी जाती है। वहीं इस आर्टिकल में आज हम आपको उन कंटेस्टेंट्स से रूबरू कराएंगे, जिन्होंने गेम के लिए अपने ही दोस्त की पीठ में छुरा घोंप दिया। इस लिस्ट में अविनाश मिश्रा से लेकर प्रणित मोरे तक का नाम शामिल है।

अविनाश मिश्रा-विविवयन डीसेना (Avinash Mishra-Vivian Dsena)Image Credit : Jio Hotstar, Star's Instagram02 / 08

अविनाश मिश्रा-विविवयन डीसेना (Avinash Mishra-Vivian Dsena)

​'बिग बॉस 18' में एक वक्त ऐसा आया जब अविनाश मिश्रा ने एक्टर विवियन डीसेना को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया। जबकि वह शो में विवियन डीसेना को अपना बड़ा भाई कहते थे। अविनाश मिश्रा के इस एक्शन से घरवाले और दर्शक हैरान रह गए। वहीं विवियन की पत्नी ने भी अविनाश पर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया।​

जीशान कादरी-अमाल मलिक (Zeishan Quadri-Amaal Mallik)Image Credit : Jio Hotstar, Star's Instagram03 / 08

जीशान कादरी-अमाल मलिक (Zeishan Quadri-Amaal Mallik)

​जीशान कादरी ने घर से निकलने के बाद अमाल मलिक पर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया था। जीशान कादरी का कहना था कि अमाल और बसीर ने उन्हें धोखा दिया और उनकी पीठ पीछे बातें कीं। वो शायद भूल गए थे कि इस ग्रुप का लीडर मैं हूं।​

मन्नारा चोपड़ा-अनुराग डोभाल (Mannara Chopra-Anurag Dobhal)Image Credit : Jio Hotstar, Star's Instagram04 / 08

मन्नारा चोपड़ा-अनुराग डोभाल (Mannara Chopra-Anurag Dobhal)

​'बिग बॉस 17' में ऐसा बहुत बार हुआ कि मन्नारा चोपड़ा, अनुराग डोभाल को दोस्त मानकर उनपर भरोसा करती थीं, लेकिन बदले में यूके राइडर उस भरोसे को न केवल तोड़ देते थे, बल्कि उनकी पीठ पीछे बातें भी करते थे। अनुराग ने मन्नारा को मौका मिलते ही नॉमिनेट किया, साथ ही घरवालों के सामने उनके सीक्रेट्स भी बोले थे।​

शिल्पा शिरोडकर-करण वीर मेहरा (Shilpa Shirodkar-Karanveer Mehra)Image Credit : Jio Hotstar, Star's Instagram05 / 08

शिल्पा शिरोडकर-करण वीर मेहरा (Shilpa Shirodkar-Karanveer Mehra)

​'बिग बॉस 19' में शिल्पा शिरोडकर और करण वीर मेहरा की दोस्ती आज भी बरकरार है। लेकिन शो की शुरुआत में दोस्त होकर भी शिल्पा ने कई बार करण वीर को धोखा दिया। शिल्पा ने न केवल करण को नॉमिनेट किया था, बल्कि उनके हाथ से कैप्टेंसी भी छीनी थी।​

रजत दलाल-ईशा सिंह (Rajat Dalal-Eisha Singh)Image Credit : Jio Hotstar, Star's Instagram06 / 08

रजत दलाल-ईशा सिंह (Rajat Dalal-Eisha Singh)

​'बिग बॉस 18' में रजत दलाल भले ही ईशा सिंह को मुंह बोली बहन बोलते थे। लेकिन कई बार वह ईशा की पीठ पीछे बातें करते दिखे थे। यहां तक कि उन्होंने करण वीर मेहरा से भी कहा था कि ईशा सबसे ज्यादा गेम खेलती है, इसलिए सबसे पहले इसे रास्ते से हटाओ।​

प्रणित मोरे-अभिषेक बजाज (Pranit More-Abhishek Bajaj)Image Credit : Jio Hotstar, Star's Instagram07 / 08

प्रणित मोरे-अभिषेक बजाज (Pranit More-Abhishek Bajaj)

​'बिग बॉस 19' में प्रणित मोरे के हाथ में था कि वह किसी एक कंटेस्टेंट को सुरक्षित कर सकते थे। प्रणित ने हमेशा अभिषेक को अपनी प्राथमिकता बताई, लेकिन जब बचाने की बारी आई तो उन्होंने अशनूर कौर को चुना। ऐसे में दर्शकों का मानना था कि प्रणित ने गेम से अभिषेक को हटाने के लिए ये किया था। प्रणित को लोगों ने 'कटप्पा' का नाम भी दिया।​

फरहाना भट्ट-नेहल चुडासमा (Farhana Bhatt-Nehal Chudasama)Image Credit : Jio Hotstar, Star's Instagram08 / 08

फरहाना भट्ट-नेहल चुडासमा (Farhana Bhatt-Nehal Chudasama)

​'बिग बॉस 19' में नेहल चुडासमा ने दावा किया कि उन्होंने फरहाना भट्ट से सच्ची दोस्ती निभाई। लेकिन कई बार नेहल चुडासमा को फरहाना की पीठ पीछे बातें करते देखा गया था। नेहल ने फरहाना को 'सांप' भी बताया था। वहीं फरहाना ने भी दोस्ती तोड़ने में देर नहीं लगाई।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!