Abhishek Malhan संग सगाई की खबरों के बीच जिया शंकर ने दिया फैंस को झटका, मिस्ट्री मैन संग शेयर की कोजी फोटो

Jiya Shankar Shares Cozy Photo With Mystery Man Amid Engagement Rumors: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जिया शंकर को लेकर खबरें आ रही थीं कि वह और अभिषेक मल्हान जल्द ही गुपचुप सगाई करने वाले हैं। लेकिन इन अफवाहों के बीच ही जिया ने मिस्ट्री मैन के साथ एक फोटो शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Dec 31 2025, 10:29 IST
जिया शंकर और अभिषेक मल्हान के रिलेशनशिप की खबरों के बीच एक्ट्रेस ने किया सबको हैरानImage Credit : Jiya shankar, Abhishek malhan Instagram01 / 08

जिया शंकर और अभिषेक मल्हान के रिलेशनशिप की खबरों के बीच एक्ट्रेस ने किया सबको हैरान

Jiya Shankar Shares Cozy Photo With Mystery Man Amid Engagement Rumors: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जिया शंकर और अभिषेक मल्हान अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के बाद से ही अभिषेक मल्हान और जिया शंकर को लोग साथ देखना चाह रहे हैं। हैरत की बात तो यह है कि हाल ही में दोनों की सगाई की अफवाहें भी उड़ने लगी थीं। लेकिन इसी बीच जिया शंकर ने एक पोस्ट शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है। जिया शंकर ने मिस्ट्री मैन संग कोजी फोटो शेयर की है, जो देखते ही देखते वायरल हो गई।

रिलेशनशिप की खबरों के कारण चर्चा में आए अभिषेक और जियाImage Credit : Jiya shankar, Abhishek malhan Instagram02 / 08

रिलेशनशिप की खबरों के कारण चर्चा में आए अभिषेक और जिया

​अभिषेक मल्हान और जिया शंकर को लेकर अचानक सोशल मीडिया पर खबरें सामने आईं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। एक मीडिया पेज ने दोनों की तस्वीरें साझा करते हुए ये तक लिख दिया कि ये आधिकारिक है, जिया और अभिषेक मल्हान ने अपने रिश्ते को पब्लिक कर दिया है।​

सगाई की अफवाहों से पटा सोशल मीडियाImage Credit : Jiya shankar, Abhishek malhan Instagram03 / 08

सगाई की अफवाहों से पटा सोशल मीडिया

​जिया शंकर और अभिषेक मल्हान को लेकर ये तक कहा गया कि दोनों जल्द ही गुपचुप सगाई कर सकते हैं। जिया शंकर और अभिषेक मल्हान से जुड़ी इन खबरों ने फैंस को भी हैरान करके रख दिया।​

'बिग बॉस ओटीटी 2' के बाद से ही आ रही थी लिंकअप की खबरेंImage Credit : Jiya shankar, Abhishek malhan Instagram04 / 08

'बिग बॉस ओटीटी 2' के बाद से ही आ रही थी लिंकअप की खबरें

​बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद से ही जिया शंकर और अभिषेक मल्हान के लिंकअप की खबरें आनी शुरू हो गई थीं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को भी खूब पसंद आती थी।​

साथ में काम कर चुके हैं जिया शंकर और अभिषेक मल्हानImage Credit : Jiya shankar, Abhishek malhan Instagram05 / 08

साथ में काम कर चुके हैं जिया शंकर और अभिषेक मल्हान

​अभिषेक मल्हान और जिया शंकर ने साथ में म्यूजिक वीडियो भी किया है, जिसमें दोनों की जोड़ी लोगों ने खूब पसंद की थी। इस म्यूजिक वीडियो के बाद जिया शंकर और अभिषेक मल्हान के रिलेशनशिप की खबरें और भी ज्यादा तेज हो गईं।​

मिस्ट्री मैन संग जिया शंकर ने शेयर की फोटोImage Credit : Jiya shankar, Abhishek malhan Instagram06 / 08

मिस्ट्री मैन संग जिया शंकर ने शेयर की फोटो

​जिया शंकर ने सोशल मीडिया पर मिस्ट्री मैन के साथ कोजी फोटो शेयर कर अभिषेक मल्हान संग सगाई की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। इस फोटो में एक शख्स जिया को किस करते दिखाई दिया। फोटो को शेयर करते हुए जिया शंकर ने लिखा, "2025 में ही गलत अफवाहों को छोड़ देते हैं।"​

पहले भी रिलेशनशिप की अफवाहों पर लग चुका है विरामImage Credit : Jiya shankar, Abhishek malhan Instagram07 / 08

पहले भी रिलेशनशिप की अफवाहों पर लग चुका है विराम

​जिया शंकर और अभिषेक मल्हान पहले भी रिलेशनशिप की अफवाहों पर विराम लगा चुके हैं। दोनों ने बताया था कि वे दोस्त से ज्यादा और कुछ भी नहीं हैं। बता दें कि म्यूजिक वीडियो के अलावा उन्हें साथ में कभी नहीं देखा गया है।​

छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं अभिषेक मल्हानImage Credit : Jiya shankar, Abhishek malhan Instagram08 / 08

छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं अभिषेक मल्हान

जहां एक तरफ जिया शंकर ने मिस्ट्री मैन के साथ फोटो शेयर कर अफवाहों पर विराम लगा दिया है। वहीं दूसरी ओर अभिषेक मल्हान इन सभी चीजों से दूर राजस्थान में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। अभी तक अभिषेक की ओर से मामले पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!