Bigg Boss 10 Fame Nitibha Kaul Engagement With Long Distance Boyfriend: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 10' में रहकर सुर्खियां बटोरने वाली नितिभा कौल सगाई के बंधन में बंध चुकी हैं। नितिभा कौल को उनके लॉन्ग डिस्टेंस बॉयफ्रेंड ने शादी के लिए प्रपोज किया है। 'बिग बॉस 10' फेम नितिभा कौल ने इससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। फोटोज में नितिभा और उनके मंगेतर रोमांस में चूर नजर आए। उनकी ये तस्वीरें देखकर लोग भी प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं।
एक्ट्रेस नितिभा कौल ने अपने बॉयफ्रेंड की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई। दरअसल, एक्ट्रेस ने अभी तक जितनी भी तस्वीरें साझा की थीं, उसमें उनके बॉयफ्रेंड का चेहरा छुपा हुआ था।
नितिभा कौल द्वारा साझा की गई तस्वीरों में नजर आया कि उनके बॉयफ्रेंड ने घुटने पर बैठकर उन्हें अंगूठी पहनाई। इन तस्वीरों में नितिभा कौल की खुशी देखने लायक रही।
नितिभा कौल और उनके बॉयफ्रेंड रोमांस में चूर नजर आए। दोनों ने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में एक-दूजे को लिपलॉक किस की। ये फोटोज देखते ही देखते वायरल हो गईं।
नितिभा कौल ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, "इस खूबसूरत दिन, मेरी जिंदगी के प्यार ने मुझे हमेशा के लिए उनका बनने के लिए कहा। सालों लेटनाइट कॉल्स, एयरपोर्ट गुडबाय और अंतहीन आंसू और दूर द्वीप और अलग-अलग टाइम जोन्स के बाद भी एक-दूजे को ढेर सारा प्यार देने के बाद ये लम्हा आया जिसका पल-पल कीमती था।"
नितिभा कौल ने फोटोज शेयर कर बताया कि उनके लिए ये प्रपोजल फेयरीटेल से कम नहीं था। 'बिग बॉस 10' फेम ने लिखा, "उन्होंने बहुत खूब किया। मेरे फेयरीटेल ड्रीम जैसा प्रपोजल, सरप्राइज, महल, अंगूठी और सबसे बढ़कर ये इंसान जिसने मुझे हर रोज एक भाग्यशाली लड़की के तौर पर महसूस कराया। मैं जिंदगी के दूसरे चैप्टर के लिए इंतजार नहीं कर सकती। हमारा साथ, हमेशा के लिए।"
नितिभा कौल की इन तस्वीरों को देख फैंस भी प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "सपने सच होते हैं, ये बहुत ही खूबसूरत है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मेरा दिल खुशी से चीख रहा है। ये सच में बेहद खूबसूरत है।"
नितिभा कौल और उनके मंगेतर ने एक भी तस्वीर में अपना रोमांस दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दोनों की खुशी फोटोज में देखने लायक रही। बता दें कि नितिभा कौल ने 'बिग बॉस 10' में रहते हुए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं।