Tara Sutaria से पहले इन हसीनाओं के दिल पर राज कर चुके हैं Veer Pahariya, लिस्ट में हैं सारा अली खान सहित कई बड़े नाम

Veer Pahariya Affairs: बॉलीवुड एक्टर वीर पहाड़िया को लेकर खबरें हैं कि वो तारा सुतारिया को डेट कर रहे हैं। तारा सुतारिया को डेट करने से पहले वीर पहाड़िया ने कई हसीनाओं संग दिल लगाया था। आइए देखें ये लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated Jul 11 2025, 18:07 IST
इन हसीनाओं से भी रहा था वीर पहाड़िया का अफेयर...Image Credit : Instagram01 / 06

इन हसीनाओं से भी रहा था वीर पहाड़िया का अफेयर...

Veer Pahariya Affairs: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फाॅर्स' से डेब्यू कर चुके वीर पहाड़िया अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वीर पहाड़िया इन दिनों एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट कर रहे हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट आपको उन हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें तारा सुतारिया से पहले वीर पहाड़िया ने डेट किया था। आइए इस लिस्ट पर डालें...

सारा अली खानImage Credit : Instagram02 / 06

सारा अली खान

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वीर पहाड़िया और सारा अली खान कथित तौर पर धीरूभाई अंबानी स्कूल के दौरान रिलेशनशिप में थे। सारा ने भी बताया था कि वो और वीर एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं।

तशीन रहीमतुलाImage Credit : Instagram03 / 06

तशीन रहीमतुला

एक समय ऐसा था जब वीर पहाड़िया का लिंकअप एंटरप्रेन्योर तशीन रहीमतुला के साथ भी रहा था। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की।

मानुषी छिल्लरImage Credit : Instagram04 / 06

मानुषी छिल्लर

मानुषी छिल्लर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। रिपोर्ट्स में यह कहा गया है कि वीर पहाड़िया और मानुषी छिल्लर भी एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं।

हर्नाज संधूImage Credit : Instagram05 / 06

हर्नाज संधू

कई रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि वीर पहाड़िया ने कुछ समय के लिए हरनाज संधू को डेट किया था। इन दोनों को कई साथ में इवेंट्स में भी स्पॉट किया गया था।

तारा सुतारियाImage Credit : Instagram06 / 06

तारा सुतारिया

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया इन दिनों एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। कुछ महीनों पहले ही तारा सुतारिया का आदर जैन के साथ ब्रेकअप हुआ था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!