Battle Of Galwan Cast Fees: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर भी रिलीज हो चुका है, जिसने लोगों की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। लेकिन बता दें कि 'बैटल ऑफ गलवान' की खातिर स्टार कास्ट ने अच्छी-खासी फीस भी वसूली है। तो चलिए एक नजर डालते हैं सलमान खान से लेकर अंकुर भाटिया तक की फीस पर। हालांकि ये आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं, इनकी आधिकारिक पुष्टि टाइम्स नाउ नवभारत द्वारा नहीं की जाती है।
'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान का जबरदस्त अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म में वह कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू के किरदार में दिखाई देंगे। खबरों की मानें तो उन्हें इस फिल्म के लिए 110 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। लेकिन ये सलमान खान की फीस का आधिकारिक आंकड़ा नहीं है।
मशहूर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म के लिए गोविंदा को करीब 8 करोड़ रुपये फीस मिल रही है। जबकि ज्यादातर प्रोजेक्ट के लिए उन्हें 5-6 करोड़ रुपये ही मिलते थे। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
'बैटल ऑफ गलवान' फिल्म में चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई देंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इस फिल्म के लिए 2 करोड़ रुपये फीस दी जा रही है।
'हसीना' और 'जंजीर' जैसी फिल्मों में काम कर अपना नाम कमा चुके अंकुर भाटिया भी 'बैटल ऑफ गलवान' में अहम भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह फिल्म के लिए 1.5 करोड़ रुपये वसूल रहे हैं।
'दबंग 3' और 'सिकंदर' जैसी फिल्मों में सलमान खान के साथ काम कर चुके अभिलाष चौधरी एक बार फिर से 'बैटल ऑफ गलवान' में अपना हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं। फिल्म के लिए उन्हें करीब 50 लाख रुपये फीस दी जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती।
यो यो हनी सिंह के साथ 'मिलियनेयर' गाने में नजर आने वालीं हीरा सोहल भी 'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आएंगी। खबरों की मानें तो उन्हें फिल्म के लिए करीब 1 करोड़ रुपये तक की फीस दी जा रही है।