17 सालों में इस कदर बदल गया 'बालिका वधू' कास्ट का रंग-रूप, एक-एक का लुक देख दांतो तले दबा लेंगे उंगली

Balika Vadhu Star Cast Transformation: टीवी के धमाकेदार शो 'बालिका वधू' की स्टार कास्ट आज भी लोगों के दिलों-दिमाग में बसती है। वक्त के साथ-साथ ये सितारे इस कदर बदल गए हैं कि कुछ को तो पहचानना भी मुश्किल है। इस लिस्ट में शशांक व्यास से लेकर अविनाश मुखर्जी और अविका गोर तक शामिल हैं।

Authored by: आशना मलिकUpdated Mar 6 2025, 09:38 IST
'बालिका वधू' स्टार कास्ट ट्रांसफॉर्मेशनImage Credit : Instagram01 / 09

'बालिका वधू' स्टार कास्ट ट्रांसफॉर्मेशन

Balika Vadhu Star Cast Transformation: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'बालिका वधू' ने लोगों के दिलों-दिमाग में इस कदर अपनी जगह बनाई हुई है कि लोगों को आज भी इसकी एक-एक स्टार कास्ट याद है। यूं तो शो को बंद हुए सालों बीत चुके हैं, लेकिन अगर इसका रिपीट टेलीकास्ट आ जाए तो लोग बड़े ही चाव से देखेंगे। वहीं इस आर्टिकल के जरिए आज हम आपको 'बालिका वधू' की स्टार कास्ट के बदले रंग-रूप से रूबरू कराएंगे, जो वक्त के साथ-साथ इस कदर बदल गए कि कुछ को तो पहचानना भी मुश्किल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर-

अविका गोर (Avika Gor)Image Credit : Instagram02 / 09

अविका गोर (Avika Gor)

'बालिका वधू' की आनंदी बन सबका दिल जीतने वाली अविका गोर अब बेहद ग्लैमरस हो चुकी हैं। उन्होंने टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों में भी हाथ आजमाया है।

अविनाश मुखर्जी (Avinash Mukherjee)Image Credit : Instagram03 / 09

अविनाश मुखर्जी (Avinash Mukherjee)

'बालिका वधू' में जगिया की भूमिका निभा चुके अविनाश मुखर्जी वक्त के साथ-साथ बेहद डैशिंग हो गए हैं। अविनाश मुखर्जी ने 'शक्ति: अस्तित्व का एहसास की' और 'ससुराल सिमर का 2' में हाथ आजमाया था।

शशांक व्यास (Shashank Vyas)Image Credit : Instagram04 / 09

शशांक व्यास (Shashank Vyas)

टीवी के चर्चित एक्टर शशांक व्यास ने 'बालिका वधू' में बड़े जगदीश की भूमिका अदा की थी। वक्त के साथ-साथ वह बेहद बदल गए हैं। शशांक व्यास का अब का लुक देख कोई भी उन्हें नहीं पहचान पाएगा।

महिमा मकवाना (Mahima Makwana)Image Credit : Instagram05 / 09

महिमा मकवाना (Mahima Makwana)

'बालिका वधू' में गौरी की भूमिका अदा कर चुकीं महिमा मकवाना वक्त के साथ-साथ और भी खूबसूरत और ग्लैमरस हो गई हैं। महिमा मकवाना ने 'अंतिम' जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में हाथ आजमाया है।

विक्रांत मैसी (Vikrant Massey)Image Credit : Instagram06 / 09

विक्रांत मैसी (Vikrant Massey)

विक्रांत मैसी ने 'बालिका वधू' में सुगना के दूसरे पति की भूमिका अदा की थी। विक्रांत मैसी का पहले का और अब का लुक देख ले तो कोई भी हैरान रह जाए। एक्टर वक्त के साथ-साथ और डैशिंग होते जा रहे हैं। वहीं उनकी एक्टिंग का कोई जवाब नहीं।

वीभा आनंद (Veebha Anand)Image Credit : Instagram07 / 09

वीभा आनंद (Veebha Anand)

'बालिका वधू' में वीभा आनंद ने सुगना की भूमिका अदा की थी। वीभा आनंद ने भले ही टीवी इंडस्ट्री से किनारा कर लिया है। लेकिन उनका ग्लैमरस लुक किसी को भी हैरान कर सकता है। बता दें कि वह महाभारत में भी दिखाई दी थीं।

तोरल रसपुत्र (Toral Rasputra)Image Credit : Instagram08 / 09

तोरल रसपुत्र (Toral Rasputra)

तोरल रसपुत्र ने 'बालिका वधू' में बड़ी आनंदी की भूमिका अदा की थी। तोरल रसपुत्र की खूबसूरती उम्र के साथ-साथ और भी बढ़ती जा रही है। जहां पहले वह पॉजिटिव रोल में नजर आती थीं तो वहीं अब वह वैंप की भूमिकाओं में भी हाथ आजमा रही हैं।

ग्रेसी गोस्वामी (Gracy Goswami)Image Credit : Instagram09 / 09

ग्रेसी गोस्वामी (Gracy Goswami)

'बालिका वधू' में निंबोली यानी नंदिनी का किरदार अदा करने वाली ग्रेसी गोस्वामी दिन पर दिन और खूबसूरत होती जा रही हैं। उन्होंने कई टीवी शोज में काम किये, साथ ही विज्ञापनों में भी नजर आती हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!