Bigg Boss Couples who have broken up: टीवी इंडस्ट्री के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' के फिनाले का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस शो को अपने 5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। बिग बॉस के हर सीजन में नए-नए चेहरे देखने को मिलते हैं। इस घर में रहते हुए है कई बार कपल्स की आखें भी लड़ीं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बिग बॉस के घर एम् एक-दूसरे से प्यार हुआ और घर से बाहर निकलने के बाद इनका ब्रेक हो गया। आइए इन कपल्स के नाम पर डालें एक नजर...
आसिम रियाज-हिमांशी खुराना की मुलाकात पहली बार बिग बॉस के घर में हुई थी। हिमांशी को देखते ही असीम रियाज को प्यार हो गया था। शो खत्म होने के बाद इनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं टिक पाया।
पवित्रा पुनिया और एजाज खान भी बिग बॉस के घर में मिले और एक-दूसरे से प्यार कर बैठे। घर से बाहर आते ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।
तनीषा मुखर्जी भी बिग बॉस के घर में अरमान कोहली को अपना दिल दे बैठी थीं। इनका भी ब्रेक घर से बाहर होने के बाद हो गया था।
समर्थ जुरेल-ईशा मालविया का ब्रेकअप भी बिग बॉस के घर से बाहर होने के बाद हो गया था। इनके ब्रेकअप की खबरों ने फैन्स को हैरान कर दिया था।
शमिता शेट्टी और राकेश बापट को भी एक-दूसरे से प्यार बिग बॉस के घर में ही हुआ था। शो से बाद आने के बाद ये कपल कुछ दिन साथ रहा और इनका ब्रेकअप हो गया।