स्किन टोन के हिसाब से बालों का रंग कैसे मैच करें, पार्लर जाकर हेयर कलर करवाने से पहले पढ़ लें

बालों का रंग बदलना आपके पूरे लुक को नया बना सकता है, लेकिन हर हेयर कलर हर चेहरे पर अच्छा नहीं लगता। पार्लर जाने से पहले अपनी स्किन टोन, अंडरटोन और पर्सनल स्टाइल के हिसाब से सही रंग चुनना जरूरी है।

Authored by: Avni BagrolaUpdated Nov 24 2026, 13:56 IST
सबसे पहले पहचानें अपनी स्किन टोनImage Credit : Canva01 / 07

सबसे पहले पहचानें अपनी स्किन टोन

हेयर कलर चुनने से पहले यह समझें कि आपकी त्वचा हल्की, मीडियम या डार्क टोन की है।हल्की स्किन टोन पर लाइट ब्राउन, हनी ब्लॉन्ड और सॉफ्ट कारमेल अच्छे लग सकते हैं।मीडियम स्किन टोन पर चॉकलेट ब्राउन, कॉपर और गोल्डन ब्राउन खूबसूरत लगते हैं।डार्क स्किन टोन पर एस्प्रेसो ब्राउन, बरगंडी और डीप चेस्टनट अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

स्किन अंडरटोनImage Credit : Canva02 / 07

स्किन अंडरटोन

स्किन टोन और अंडरटोन अलग-अलग चीजें हैं। अंडरटोन आपकी त्वचा के अंदर मौजूद हल्के रंग की झलक होती है।वार्म अंडरटोन: गोल्डन, पीच या पीले रंग की झलक होती है। ऐसे में गोल्डन ब्राउन और कॉपर अच्छे लग सकते हैं।कूल अंडरटोन: त्वचा में गुलाबी या नीली झलक होती है। ऐश ब्राउन और कूल चॉकलेट अच्छे विकल्प हैं।

ऐसे चुने कलरImage Credit : Canva03 / 07

ऐसे चुने कलर

अगर आपने पहले कभी हेयर कलर नहीं कराया है, तो अचानक बहुत बड़ा बदलाव करने से बचें। अपने प्राकृतिक बालों के रंग से एक या दो शेड हल्का या गहरा रंग चुनकर शुरुआत कर सकती हैं। इससे नया लुक भी मिलेगा और बदलाव भी ज्यादा अलग नहीं लगेगा।

हाइलाइट्स करवाएंImage Credit : Canva04 / 07

हाइलाइट्स करवाएं

अगर आप पूरे बालों को कलर नहीं करना चाहती हैं, तो हाइलाइट्स अच्छा विकल्प हो सकते हैं। चेहरे के आसपास हल्के कारमेल, हनी या चॉकलेट रंग के हाइलाइट्स आपके हेयरस्टाइल में नई चमक ला सकते हैं। इन्हें फेस-फ्रेमिंग हाइलाइट्स भी कहा जाता है।

आपके लिए बेस्ट कलरImage Credit : Canva05 / 07

आपके लिए बेस्ट कलर

कुछ रंगों में बार-बार टचअप की जरूरत पड़ती है, जबकि नेचुरल ब्राउन और बैलेज जैसे विकल्पों को संभालना आमतौर पर आसान हो सकता है। आपके लिए बेस्ट कलर वहीं होगा जिसे आप संभाल पाएं।

पैच टेस्टImage Credit : Canva06 / 07

पैच टेस्ट

हेयर कलर करवाने से पहले स्किन एलर्जी का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कलर में मौजूद कुछ केमिकल एलर्जी पैदा कर सकते हैं।

सही कलर है जरूरीImage Credit : Canva07 / 07

सही कलर है जरूरी

सही हेयर कलर आपके चेहरे को फ्रेश दिखा सकता है और आपकी खूबसूरती को उभार सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!