TMKOC: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फैंस काफी पसंद करते हैं, जिस कारण ये शो हमेशा टीआरपी लिस्ट के टॉप पर बना हुआ रहता है। हाल ही में शो की दया बहन यानी दिशा वकानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें उनका बदला हुआ लुक देखने को मिला था। आइए जानते हैं कि ऐसे कौन-कौन से सितारे है, जो सीरियल से बाहर जाते ही बदल गए है। चलिए देखते है उनका लुक।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 16 सालों से टीवी जगत में धमाल कर रहा है। इस शो के नए और पुराने एपिसोड को देखना फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर दया उर्फ दिशा वकानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वायरल हुई फोटो में दिशा वकानी सिंपल साड़ी में नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने मिनिमल मेकअप रखा हुआ है।
शो में टप्पू का रोल करने वाला भव्य गांधी अब काफी ज्यादा बदल गया है। भव्य गांधी शो की शुरुआत से ही जुड़े हुए थे, लेकिन 2017 में उन्होंने 'तारक मेहता' को अलविदा कह दिया था।
अंजिली मेहता का किरदार निभाने वालीं नेहा मेहता भी अब काफी ज्यादा बदल गई हैं। नेहा मेहता शो के शुरु से जुड़ी हुई थी, लेकिन 2020 में उन्होंने शो छोड़ दिया था। बाद में उन्होंने थिएटर जॉइन कर लिया था।
गुरुचरण सिंह यानी मिस्टर सोढ़ी इस शो की जान थे। लोगों को उनका किरदार काफी ज्यादा पसंद आता था। एक्टर ने 2020 में इस शो को अलविदा कह दिया था। गुरुचरण सिंह फिलहाल एक्टिंग से दूर हैं और अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं।
शो में रिपोर्टर का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रिटा रिपोर्टर को कौन नहीं जानता है। एक्ट्रेस की एक्टिंग को काफी ज्यादा पसंद किया जाता था। रिटा ने 2022 में शो को अलविदा कह दिया था। अब एक्ट्रेस काफी ज्यादा बदल गई हैं।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मिस्टर भिड़े की बेटी सोनू भिड़े का रोल निभाने वाली झील मेहता ने घर-घर अपनी पहचान बना ली थी। झील मेहता अब एक्टिंग छोड़ चुकी हैं और मेकअप आर्टिस्ट हैं।