अर्जुन कपूर की बहन अंशुला के वेडिंग रिसेप्शन में बॉबी देओल ने दिखाया स्वैग, अनिल कपूर समेत ये स्टार्स भी लगे सुपर से ऊपर

Anshula Kapoor Rohan Thakkar Wedding Reception: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर शादी के बाद आज अपना वेडिंग रिसेप्शन होस्ट कर रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शिरकत कर रहे हैं। रिसेप्शन में बॉबी देओल, अनिल कपूर समेत फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियां कपल को शुभकामनाएं देने पहुंच रही हैं।

Authored by: कुमार सरसUpdated Jul 7 2026, 23:04 IST
अंशुला के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे ये स्टार्सImage Credit : Zoom/instagram01 / 07

अंशुला के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे ये स्टार्स

Anshula Kapoor Rohan Thakkar Wedding Reception: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर शादी के बाद आज अपना ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन होस्ट कर रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां कपल को शुभकामनाएं देने पहुंच रही हैं। रिसेप्शन में बॉबी देओल, अनिल कपूर समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई मशहूर सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। परिवार और करीबी दोस्तों के बीच यह जश्न बेहद शानदार अंदाज में मनाया जा रहा है। अंशुला और रोहन के वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

सामने आई अंशुला और रोहन की पिक्सImage Credit : Zoom/instagram02 / 07

सामने आई अंशुला और रोहन की पिक्स

वेडिंग रिस्पेशन से अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की फोटोज सामने आ गई है, जिन्हें देखकर लोग गदगद हो गए। इस फोटो में अंशुला और रोहन बेहद प्यारे लग रहे हैं।

संजय कपूरImage Credit : Zoom/instagram03 / 07

संजय कपूर

अंशुला और रोहन के रिस्पेशन पर संजय कपूर ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। इस दौरान की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। फोटो में संजय कपूर बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

साजिद खानImage Credit : Zoom/instagram04 / 07

साजिद खान

फिल्ममेकर साजिद खान भी अंशुला और रोहन को आर्शीवाद देने पहुंचे। इस दौरान वो ब्लैक कुर्ते में स्टाइलिश लगे। उन्होंने कैमरे के सामने एक से एक पोज दिए है।

बॉबी देओलImage Credit : Zoom/instagram05 / 07

बॉबी देओल

स्टार एक्टर बॉबी देओल ने रोहन और अंशुला के रिस्पेशन पर अपना जलवा बिखेरा है। इस समारोह में सभी की नजरें बॉबी देओल पर ही टिक गई।

गुलशन ग्रोवरImage Credit : Zoom/instagram06 / 07

गुलशन ग्रोवर

एक्टर गुलशन ग्रोवर ने भी अंशुला और रोहन को शुभकामनाएं दी। गुलशन भी काफी स्टाइलिश लग रहे थे। उनकी फोटोज पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

अनिल कपूरImage Credit : Zoom/instagram07 / 07

अनिल कपूर

इस लिस्ट में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर का नाम शामिल है। अनिल कपूर ने भी अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर को आर्शीवाद दिया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!