Anupamaa 7 Maha Twist: अनुपमा के सामने खुलेगी श्रुति की करतूत, दिग्विजय संग रिश्ते को मिलेगा पति-पत्नी का नाम

Anupamaa 7 Maha Twist 6 May, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में आज दिखाया जाएगा कि ख्याति अनुपमा को सड़क किनारे बेहोश मिलेगी। वहीं अनुपमा को श्रुति की हरकतों के बारे में पता चलेगा।

Authored by: आशना मलिकUpdated May 6 2026, 09:53 IST
'अनुपमा' में 6 मई को आएंगे ये 7 महाट्विस्टImage Credit : Jio Hotstar01 / 08

'अनुपमा' में 6 मई को आएंगे ये 7 महाट्विस्ट

Anupamaa 7 Maha Twist 6 May, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' में लगातार ट्विस्ट आ रहे हैं, जिससे शो को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट भी देखने लायक है। बीते दिन रुपाली गांगुली के शो में दिखाया गया कि अनुपमा के कैरेक्टर पर बा फिर सवाल उठाती हैं और बताती हैं कि पूरे मोहल्ले में उसके खिलाफ बातें हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर राही दिग्विजय की मदद करती है। लेकिन शो में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं।

सड़क किनारे बेहोश मिलेगी ख्यातिImage Credit : Jio Hotstar02 / 08

सड़क किनारे बेहोश मिलेगी ख्याति

​'अनुपमा' में दिखाया जाएगा कि सड़क किनारे ख्याति बेहोश हालत में पड़ी मिलती है। अनुपमा उसे देख घबरा जाती है। होश में आने के बाद ख्याति बताती है कि वह मेनोपॉज के दौर से गुजर रही है, जिसकी वजह से उसे चक्कर, शरीर में दर्द और लगातार थकावट महसूस हो रही है।​

अनुपमा को पता चलेगी श्रुति की करतूतImage Credit : Jio Hotstar03 / 08

अनुपमा को पता चलेगी श्रुति की करतूत

​अनुपमा ख्याति को अपना ख्याल रखने की सलाह देती है। लेकिन इन सबके बीच ही ख्याति उसे बताती है कि श्रुति, राही को अनुपमा के खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रही है, जिसे सुनकर अनुपमा और भी चिंतित हो जाती है और फूट-फूटकर रोती है।​

बा की पार्टी में बवाल मचाएगी वसुंधराImage Credit : Jio Hotstar04 / 08

बा की पार्टी में बवाल मचाएगी वसुंधरा

​प्रेम और राही के साथ वसुंधरा भी बा की बर्थडे पार्टी में जाने के लिए तैयार हो जाती है, साथ ही श्रुति को भी साथ ले जाने का फैसला करती है। वह पार्टी में जाकर अनुपमा को चोट पहुंचाना चाहती है, श्रुति और राही के बीच मां-बेटी जैसा रिश्ता दिखाकर। इस साजिश में गौतम भी उसका साथ देता है।​

अनुपमा को नजरअंदाज करेगी लीलाImage Credit : Jio Hotstar05 / 08

अनुपमा को नजरअंदाज करेगी लीला

​लीला अपनी बर्थडे पार्टी में कदम रखती है। जहां माही, परी, किंजल और अंश मिलकर लीला को खूबसूरत गिफ्ट देते हैं। अनुपमा भी लीला को जन्मदिन की बधाई देती है, लेकिन लीला उसे नजरअंदाज कर देती है, जिससे अनुपमा का दिल टूट जाता है।​

बंकू और ईशानी की दोस्ती से पाखी होगी नाराजImage Credit : Jio Hotstar06 / 08

बंकू और ईशानी की दोस्ती से पाखी होगी नाराज

​बंकू और ईशानी की दोस्ती हो चुकी है, लेकिन ये बात पाखी को जरा भी रास नहीं आती। वो दोनों को साथ देख भड़क जाती है और अपनी बेटी को साथ में बुलाकर ले जाती है।​

दिग्विजय को देख भड़केंगी बाImage Credit : Jio Hotstar07 / 08

दिग्विजय को देख भड़केंगी बा

​बा की बर्थडे पार्टी में माहौल पहले ही खराब होता है। लेकिन तभी वहां दिग्विजय की एंट्री होती है, जिसे देखते ही बा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है और माहौल और भी ज्यादा गरमा जाता है।​

दिग्विजय और अनुपमा की दोस्ती पर उठेंगे सवालImage Credit : Jio Hotstar08 / 08

दिग्विजय और अनुपमा की दोस्ती पर उठेंगे सवाल

​'अनुपमा' में दिखाया जाएगा कि दिग्विजय बा की बर्थडे पार्टी में गाना गाएगा। उसे और अनुपमा को साथ देख पार्टी में मौजूद महिला उन्हें बेस्ट जोड़ी बताएगी, साथ ही पति-पत्नी का नाम देगी।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!