Anupamaa 7 Maha Twist 28 December, 2025: टीवी के पॉपुलर शो 'अनुपमा' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जिससे इसकी टीआरपी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। बीते दिन 'अनुपमा' में दिखाया गया कि राही रजनी के घर जाती है, जहां उसे अपनी मां की सहेली पर काफी शक होता है। वहीं दूसरी ओर अनुपमा प्रेरणा की जान बचाती है, जो बाद में उसकी फैन ही निकलती है। लेकिन रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट पर-
'अनुपमा' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि राही अनुपमा से वीडियो कॉल पर बात करेगी। ऐसे में रजनी बीच में आकर कहेगी कि तेरी बेटी तुझसे बहुत प्यार करती है, काश मेरी बेटी भी मुझसे ऐसे ही प्यार करती। वहीं अनुपमा कहेगी कि क्या पता तेरी बेटी को भी मैं ही तेरे पास ले आऊं। तभी वहां पर प्रेरणा आ जाती है, लेकिन तब तक राही का वीडियो कॉल कट जाता है।
पराग के प्रोजेक्ट के पेपर्स ख्याति देखेगी, जिससे वो हैरान रह जाएगी। वो पराग से कहेगी कि आप एक बार बा से बात कर लो। लेकिन पराग उसकी बात नहीं मानेगा। ऐसे में ख्याति कहेगी कि मुझे आप पर पूरा भरोसा है, लेकिन रजनी जी पर नहीं है।
राही रजनी के घर से आते ही अनुपमा से मिलेगी। वो अनुपमा से कहेगी कि मुझे रजनी पर भरोसा नहीं है। मुझे उनसे अच्छी वाइब बिल्कुल नहीं आ रही है। लेकिन अनुपमा उसकी बात नहीं सुनेगी। ऐसे में राही कहेगी कि मैं मम्मी को पेपर्स पर तब तक साइन नहीं करने दूंगी, जब तक मुझे यकीन नहीं हो जाता। वहीं रजनी भी अपने बेटे से बताएगी कि राही को हम पर शक है।
राही अनुपमा को बार-बार बोलेगी कि आप सबका भला करने की कोशिश करती हैं, लेकिन अंत में आपके ही सिर पर सारा इल्जाम आता है। लेकिन उसकी बातें सुनकर अनुपमा कहेगी कि मैंने तेरी बात को रात भर सोचा। लेकिन मुझे रजनी के खिलाफ कुछ भी ऐसा नहीं मिला, जिससे मैं उसपर भरोसा न करूं। राही उससे कहेगी कि मैं प्रार्थना करती हूं कि आपका विश्वास जीते और मुझे वो चार शब्द कहने की जरूरत न पड़े कि 'मैंने कहा था ना।'
पाखी ईशानी को समझाएगी कि वो अनुपमा के सामने मीठी छुरी बनकर रहे। सामने मीठी और पीठ पीछे छुरी। उनकी बातें बापूजी सुन लेंगे और दोनों को जमकर खरी-खोटी सुनाएंगे। वहीं उनके जाने के बाद पाखी कहेगी कि मम्मी सबको एक साथ लेकर चलने की कोशिश कर रही हैं और एक दिन मुंह के बल गिरेंगी।
राही और अनुपमा शॉपिंग के लिए जाएंगी। लेकिन वहां राही को एक शर्ट पसंद आएगी, जिसे वो उठाने की कोशिश करेगी। हालांकि तभी प्रेरणा उस शर्ट को पकड़ लेगी और कहेगी कि ये पहले मुझे पसंद आई थी। लेकिन राही कहेगी कि ये मेरी है। प्रेरणा उसे बातों-बातों में कहेगी कि ध्यान नहीं दोगी तो ऐसे ही तुम्हारी चीजें हाथ से चली जाएंगी।
प्रेरणा और राही को लड़ता देखकर अनुपमा वहां आएगी। अनुपमा पहले प्रेरणा को शर्ट छोड़ने के लिए कहेगी, लेकिन वो नहीं मानेगी। ऐसे में अनुपमा राही से कहेगी कि तू समझदार है, तू ही छोड़ दे। अनुपमा के कहने पर राही शर्ट छोड़ देगी, जिससे प्रेरणा अनुपमा को गले लगा लेगी और जाते-जाते राही को भी ताने मारेगी।