Anupamaa 7 Maha Twist 24 June, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' की टीआरपी को दुरुस्त करने के लिए मेकर्स ने कमर कस ली है। राजन शाही "अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे मोड़ लेकर आ रहे हैं, जिससे शो के प्रति दर्शकों की एक्साइटमेंट बनी हुई है। बीते दिन रुपाली गांगुली स्टारर अनुपमा में दिखाया गया कि प्रेम और अनुपमा को टास्क मिलता है कि उन्हें शख्स से बात करके उनकी पसंद का खाना बनाना है। हालांकि वह सीधा उनसे सवाल नहीं कर सकते। लेकिन 'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं।
रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में देखने को मिलेगा कि अनुपमा और प्रेम को 35-35 मिनट दिये जाएंगे, जिसमें दोनों अपनी जान लगाकर खाना बनाने की कोशिश करेंगे। अनुपमा जिस शख्स को खाना परोसेगी, वो उसे खाकर हैरान रह जाएगा और बोलेगा कि तुम्हारे बनाए खाने में मेरी पत्नी के हाथ का स्वाद कैसे। दूसरी ओर प्रेम का परोसा खाना भी कार्तिक को पसंद आएगा और वो उसे गले लगा लेगा।
अनुपमा और प्रेम दोनों को ही जजेस बताते हैं कि आप लोगों ने अपनी मेहनत और लग्न से कॉम्पिटीशन का पहला टास्क पूरा कर लिया है। आप लोगों को अब अगले राउंड में एंट्री मिलती है। दोनों की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल होगा।
प्रेम और अनुपमा दोनों ही अपना सर्टिफिकेट लेकर बाहर निकलेंगे। जहां अनुपमा प्रेम की जीत से खुश होगी तो वहीं प्रेम और बाकी लोगों का मुंह बन जाएगा। जजेस उन्हें देखकर कहेंगे कि आप लोगों को देखकर एक ख्याल आता है। श्रुति बोल पड़ेगी कि यही ना काश लव यू जिंदगी कैफे होता ही ना। वहीं जजेस कहेंगे कि नहीं, ये ख्याल आता है कि अगर आप दोनों एक होते तो आपके सामने कोई नहीं टिकता।
प्रांशी, अंश और प्रेरणा के पास होगी, जिसे देखकर गौतम जल-भुनकर राख हो जाएगा। अंश अनुपमा से बात कर ही रहा होगा कि प्रांशी को हम एक दिन और यहां रख लेते हैं। इसपर गौतम जोर से चिल्लाएगा कि मेरी बेटी यहां नहीं रहेगी। अनुपमा गौतम से कहेगी कि यहां बिन बुलाए मेहमान का स्वागत होता है, लेकिन तुम इस लायक नहीं हो।
गौतम जोर-जोर से चिल्लाएगा कि प्रांशी को अभी लेकर आओ, मैं यहां से उसे लेकर जाऊंगा। लेकिन अनुपमा उसे धक्का दे देगी। वहीं माही बोलेगी कि बेटी की इतनी चिंता होती तो आवाज नीचे होती, तभी तुम्हारे पास आते ही प्रांशी रोने लगती है और अंश के साथ खुश रहती है। गौतम अंश को धमकी देगा, जिसपर अनुपमा बोलेगी कि मेरे होते हुए तू कर क्या लेगा। हिम्मत है तो हाथ लगाकर दिखा।
गौतम बोलेगा कि प्रांशी की रगों में मेरा खून है। इसपर अनुपमा पूछेगी कि तू सगा बाप है तो उसकी उम्र बता। या ये बता कि प्रांशी को अभी तक कितने टीके लगे हैं और अगला टीका कब लगेगा। या प्रांशी के कितने दांत आए हैं। गौतम अनुपमा के एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाएगा। अनुपमा गौतम को धमकी देगी कि तुझे कोर्ट के चक्कर मैं लगवाऊंगी, वहीं माही बोलेगी कि तेरे खिलाफ गवाही मैं दूंगी। दूसरी तरफ दिग्विजय भी गौतम का कॉलर पकड़कर उसे घर, अंश और अनुपमा से दूर रहने की सलाह देता है।
'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अंश और प्रेरणा की शादी से पहले सब मिलकर बैचलर पार्टी करेंगे। लेकिन वहां एक लड़की मौजूद होगी, जो अंश पर नजर डालेगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'अनुपमा' में कहानी आगे क्या मोड़ लेगी।