Sidharth Malhotra's Linkups: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने साल 2023 में 7 फरवरी के दिन जैसलमेर के आलीशान सूर्यगढ़ पैलेस में कियारा आडवाणी संग शादी की। दोनों की एक बेटी है। कियारा आडवाणी को दुल्हन बनाने से पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कई हसीनाओं को डेट किया था। आज हम अपनी इस लिस्ट में आपको उन हसीनाओं के बारे में बताने में बताने जा रहे हैं, जिनका दिल तोड़कर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी संग शादी की। देखें ये पूरी लिस्ट...
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू करने के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आलिया भट्ट को डेट करना शुरू कर दिया था। हालांकि दोनों कई महीनों तक साथ रहे और अलग हो गए।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'ए जेंटलमैन' की शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस के अफेयर की खबरें सामने आई थीं।
'मरजावां' मूवी में तारा सुतारिया संग सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अहम रोल अदा किया था। दोनों की नजदीकियां भी इस मूवी के दौरान बढ़ी थीं।
ब्राजील की मॉडल इसाबेल लीटे का नाम भी सिद्धार्थ मल्होत्रा संग जुड़ा था। हालांकि ने इस बारे में खुलकर बात नहीं की।
साउथ अफ्रीका मॉडल निकोल मेयर के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम जुड़ा था। दोनों ने कभी भी इन अफवाहों पर चुप्पी नहीं तोड़ी।
कियारा आडवाणी संग सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शादी की है। दोनों अपनी शादीशुदा में व्यस्त है।