संजय कपूर के नाम का सिंदूर मांग में भरने से पहले इन सेलेब्स संग था करिश्मा कपूर का रिश्ता, तलाक के बाद इस शख्स के साथ जुड़ा नाम

Karisma Kapoor Affairs: मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि एक समय करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन का गहरा रिश्ता था। दोनों की सगाई भी हुई थी लेकिन बाद में यह टूट गई। इस लिस्ट में देखें शादी से पहले करिश्मा का नाम किन-किन सेलेब्स के साथ जुड़ा था।

Authored by: Lalit KumarUpdated Jul 25 2025, 14:15 IST
शादी से पहले इन सेलेब्स संग था करिश्मा कपूर का रिश्ता...Image Credit : Pics Credit: Google01 / 06

शादी से पहले इन सेलेब्स संग था करिश्मा कपूर का रिश्ता...

Karisma Kapoor Affairs: 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस रहीं करिश्मा कपूर की लाइफ को लेकर निर्माता सुनील दर्शन ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सुनील दर्शन ने यहां तक कहा था कि संजय कपूर के साथ करिश्मा कपूर की शादी जल्दबाजी में लिया गया फैसला था। दोनों को शादी से पहले कभी कपल के तौर पर साथ में नहीं देखा गया था। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके साथ शादी से पहले करिश्मा कपूर का रिश्ता रहा था। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

अजय देवगनImage Credit : Pics Credit: Google02 / 06

अजय देवगन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'जिगर' और 'सुहाग' को शूट करते समय करिश्मा कपूर और अजय देवगन ने एक-दूसरे को डेट किया था। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि रवीना टंडन की वजह से अजय देवगन और करिश्मा कपूर का ब्रेकअप हुआ था।

अक्षय खन्नाImage Credit : Pics Credit: Google03 / 06

अक्षय खन्ना

अजय देवगन से अलग होने के बाद करिश्मा कपूर की लाइफ में अक्षय कुमार की एंट्री हुई थी। दोनों एक-दूसरे से नजदीक आने लगे थे। बताया जाता है कि रणधीर कपूर ने करिश्मा कपूर का रिश्ता अक्षय खन्ना के अभिनेता के पिता विनोद खन्ना के पास भेजा था। करिश्मा की मां को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। यही वजह थी कि दोनों अलग हो गए।

अभिषेक बच्चनImage Credit : Pics Credit: Google04 / 06

अभिषेक बच्चन

अजय देवगन और अक्षय खन्ना के बाद करिश्मा कपूर के दिल के दरवाजे पर अभिषेक बच्चन ने दस्तक दी। दोनों ने एक-दूसरे को लगभग 5 सालों तक डेट किया था। साल 2002 में दोनों की सगाई भी हो गई थी। बच्चन और कपूर फैमिली में हुए कथित मतभेदों के कारण यह सगाई टूट गई। करिश्मा ने बाद में इस ब्रेकअप को एक दर्दनाक अनुभव बताया।

संजय कपूरImage Credit : Pics Credit: Google05 / 06

संजय कपूर

साल 2003 में करिश्मा कपूर की शादी बिजनेसमैन संजय कपूर से हुई थी। इस शादी से करिश्मा कपूर को दो बच्चे हैं। बताया जाता है कि अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने के बाद करिश्मा की जल्दबाजी में संजय से शादी कराई गई थी। हालांकि यह भी शादी ज्यादा लंबी नहीं चली और 2016 में करिश्मा और संजय का तलाक हो गया। करिश्मा ने संजय पर डोमेस्टिक वायलेंस के कई आरोप लगाए थे। वहीं दूसरी ओर संजय ने भी अपने बचाव में कहा था कि करिश्मा ने उनसे शादी पैसों के लिए की थी।

संदीप तोशनीवालImage Credit : Pics Credit: Google06 / 06

संदीप तोशनीवाल

संजय कपूर के तलाक लेने के बाद कई सालों तक करिश्मा कपूर अकेले ही अपने बच्चों की परवरिश करती रहीं। बाद में एक्ट्रेस का नाम एक बार फिर बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल के साथ जुड़ा। दोनों के इस रिश्ते को मीडिया से छुपाए रखा ना इस बारे में पब्लिक में कभी जिक्र किया। बाद यह रिश्ता भी टूटने के बाद कांच की तरह बिखर गया। (नोट: ये सभी पिक्स गूगल से ली गई हैं।)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!