Jolly LLB 3 Cast Salary: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में नजर आने वाली है। इस कोर्ट रूम ड्रामा का ट्रेलर मेकर्स आज यानी 10 सितंबर के दिन रिलीज करने को तैयार हैं। फिल्म में अक्षय-अरशद के अलावा कई एक्टर्स मौजूद हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको अक्षय कुमार से लेकर अरशद वारसी सहित 'जॉली एलएलबी 3' के एक्टर्स की सैलरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उन्होंने इस मूवी को करने के लिए निर्माताओं से वसूली है। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनु कपूर को फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में एडवोकेट प्रमोद माथुर के रोल में देखा जाएगा। इस मूवी के लिए अनु कपूर को कथित तौर पर 50 लाख रुपये मिले हैं।
'जॉली एलएलबी 3' में सौरभ शुक्ला का किरदार बेहद अहम है। जस्टिस सुंदरलाल त्रिपाठी बनने के लिए सौरभ शुक्ला ने 70 लाख रुपये लिए हैं।
'जॉली एलएलबी' में अमृता राव ने अहम रोल निभाया था। अब इसके तीसरे पार्ट में अमृता की वापसी हुई है। इस लिए अमृता को लगभग 1 करोड़ रुपये सैलरी मिली है।
'जॉली एलएलबी 3' में हुमा कुरैशी पुष्पा पांडे मिश्रा के रोल में देखा जाएगा। इस मूवी में अपने किरदार को निभाने के लिए हुमा कुरैशी ने 2 करोड़ रुपये चार्ज किये हैं।
एडवोकेट जगदीश त्यागी के रोल में अरशद वारसी को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। 'जॉली एलएलबी 3' के लिए अरशद वारसी को निर्माताओं ने 4 करोड़ रुपये फीस दी है।
'जॉली एलएलबी 3' में अक्षय कुमार को अधिवक्ता जगदीश्वर मिश्रा के रोल में देखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी के लिए अक्षय कुमार ने 70 करोड़ रुपये लिए हैं।