अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 की रिलीज से पहले स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। सौरभ शुक्ला के कूल लुक ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा तो वहीं अरशद वारसी की और अक्षय कुमार की जोड़ी ने सारी लाइमलाइट लूट ली। महिमा चौधरी इस इवेंट में अपने बच्चों के साथ नजर आईं। इसके अलावा अमृता राव के लुक को देखने के बाद लोग देखते ही रह गए। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं फिल्म जॉली एलएलबी 3 की स्पेशल स्क्रीनिंग की ये फोटोज।
एक्टर सौरभ शुक्ला फिल्म जॉली एलएलबी की स्क्रीनिंग पर कूल लुक में नजर आए। इस दौरान सौरभ शुक्ला ने शर्ट और जींस पहनी हुई थी। साथ में सौरभ शुक्ला चश्मा भी लगाए दिखे।
फिल्म जॉली एलएलबी 3 की स्क्रीनिंग पर अरशद वारसी सादगी भरे अंदाज में नजर आए। अरशद का ये सादगी भरा लुक लोगों का दिल लूट रहा है। इस स्क्रीनिंग के दौरान एक्टर के साथ उनका परिवार भी नजर आया।
फिल्म जॉली एलएलबी 3 की स्क्रीनिंग के दौरान सबका ध्यान अक्षय कुमार ने अपनी तरफ खींच लिया। अक्षय कुमार के इस नए लुक को देखने के बाद लोग देखते रह गए।
फिल्म जॉली एलएलबी 3 के इस इवेंट के दौरान राजकुमार हिरानी भी नजर आए। इस दौरान राजकुमार हिरानी के फेस पर एक प्यारी सी स्माइल देखने को मिली।
महिमा चौधरी फिल्म जॉली एलएलबी 3 की स्क्रीनिंग पर पहुंची थीं। इस दौरान महिमा चौधरी बेहद खूबसूरत लगीं। महिमा चौधरी के साथ उनकी बेटी भी नजर आई।
फिल्म जॉली एलएलबी 3 की एक्ट्रेस अमृता राव इस इवेंट में अपने पति के साथ नजर आईं। अमृता राव इस दौरान अपने टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट करती दिखीं।