Stars Spotted Today: बॉलीवुड के कई बड़े सितारे आज पैप्स के कैमरों में कैद हुए और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ साथ में मस्ती करते और खेलते नजर आए। वहीं ऐश्वर्या राय ने अपने शानदार लुक से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सामंथा अपने पति के साथ दिखाई दीं, तो अरबाज खान और शूरा खान भी कूल अंदाज में स्पॉट हुए। इसके अलावा आयाश खान का स्टाइलिश लुक भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आइए देखते हैं आज किन-किन सितारों ने अपनी मौजूदगी से लाइमलाइट बटोरी।
एक्टर अनिल कपूर इस तस्वीर में अपने नए लुक में नजर आए। अनिल कपूर का ये लुक सोशल मीडिया पर आते ही छा गया।
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की इस तस्वीर में अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। सामंथा रुथ प्रभु और उनके पति की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।
एक्टर अरबाज खान इस तस्वीर में अपनी पत्नी शूरा खान के साथ नजर आ रहे हैं। शूरा खान और अरबाज खान की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है।
एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इस तस्वीर में क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की इस तस्वीर पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इस तस्वीर में ब्लैक ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या राय के इस लुक को देखने के बाद लोग उनकी तारीफ करते दिखाई दिए।
एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा आज अपने नए लुक में दिखाई दीं। राशा अपने इस लुक में बला की खूबसूरत लगीं।
एक्टर शाहिद कपूर इस तस्वीर में प्यारी सी स्माइल पास करते नजर आ रहे हैं। शाहिद कपूर का स्माइल लोगों का दिल लूट रही है।