ऐश्वर्या राय की ये हरकत खौलाती है आराध्या की बुआ श्वेता नंदा का खून, अभिषेक को भी पड़ चुकी है डांट

बिग बी की बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' पर ऐश्वर्या राय की एक ऐसी हरकत का खुलासा किया था, जो उन्हें बिलकुल पसंद नहीं है। आइए जानते हैं इस बारे में...

Authored by: ललित कुमार Updated Apr 9 2026, 15:13 IST
ऐश्वर्या राय बच्चन की इस हरकत से परेशान हैं श्वेता बच्चन नंदा... अभिषेक के सामने किया था खुलासाImage Credit : Instagram01 / 07

ऐश्वर्या राय बच्चन की इस हरकत से परेशान हैं श्वेता बच्चन नंदा... अभिषेक के सामने किया था खुलासा

बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय और श्वेता बच्चन नंदा को लेकर कई बार खबरें आ चुकी हैं कि दोनों के बीच ज्यादा बनती नहीं है। कई मौकों पर ऐश्वर्या और श्वेता अपने बीच की दूरियों को लोगों के सामने उजाकर कर चुकी हैं। कई साल पहले श्वेता नंदा ने अभिषेक बच्चन के साथ कॉफी विद करण में शिरकत की थी। इस दौरान श्वेता नंदा ने ऐश्वर्या की एक हरकत को लेकर ऐसा खुलासा किया था, जिसने सभी कों हैरान कर दिया था। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या थी वो बात...

श्वेता-ऐश्वर्या की नहीं होती ज्यादा बातImage Credit : Instagram02 / 07

श्वेता-ऐश्वर्या की नहीं होती ज्यादा बात

कई मीडिया रिपोर्ट में यह सुनने को मिला है कि श्वेता बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच बनती नहीं है। यही वजह है कि दोनों कई मौकों पर साथ में नहीं देखा गया है।

करण जौहर के शो पर श्वेता ने खोले थे कई राजImage Credit : Instagram03 / 07

करण जौहर के शो पर श्वेता ने खोले थे कई राज

करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में जब अभिषेक के साथ श्वेता ने शिरकत की थी, तो उन्होंने ऐश्वर्या की एक हरकत का खुलासा करते हुए बताया था कि जो उन्हें पसंद नहीं है।

अभिषेक भी जानकर रह गए थे हैरानImage Credit : Instagram04 / 07

अभिषेक भी जानकर रह गए थे हैरान

श्वेता ने ऐश्वर्या को लेकर कहा था कि भाभी कभी भी समय पर कॉल और मैसेज का रिप्लाई नहीं करती हैं। श्वेता को ऐश्वर्या राय की यह आदत कभी पसंद नहीं आई।

इंटरनेट पर हुई थी खूब चर्चाImage Credit : Instagram05 / 07

इंटरनेट पर हुई थी खूब चर्चा

जब श्वेता बच्चन ने इंटरनेट पर यह खुलासा तो इंटरनेट पर लोगों ने कई तरह की बातें बनाई थीं। इस खुलासे से पूरा सोशल मीडिया पर हिल गया था।

ऐश्वर्या ने नहीं किया था रिएक्टImage Credit : Instagram06 / 07

ऐश्वर्या ने नहीं किया था रिएक्ट

श्वेता बच्चन के इस खुलासे के बाद लोगों को लग रहा था कि ऐश्वर्या कुछ ना कुछ बोलेंगी जरूर। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ और ऐश्वर्या ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था।

उड़ी थीं ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की अफवाहेंImage Credit : Instagram07 / 07

उड़ी थीं ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की अफवाहें

कई महीनों पहले ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी में कुछ भी ना ठीक होने की खबरें सामने आई थीं। दोनों की तलाक की अफवाहें भी उड़ी थीं लेकिन बाद यह सब खबरें झूठीं साबित हुईं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!