'द आर्चीज' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। अगस्त्य नंदा और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की साथ में कई तस्वीरें वायरल हुई है। जिसके बाद से दोनों के अफेयर को लेकर खूब चर्चा है। इसी बीच अगस्त्य नंदा की एक नई हसीना के साथ तस्वीरें सामने आ रही है। अगस्त्य नंदा की नई तस्वीरों ने आते ही सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है।
अगस्त्य नंदा की अभी हाल ही में एक इवेंट से तस्वीरें सामने आई इन तस्वीरों में एक्टर मिस्ट्री गर्ल संग पोज देते नजर आ रहे हैं। अगस्त्य नंदा और मिस्ट्री गर्ल की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
अगस्त्य नंदा के साथ नजर आ रही इस मिस्ट्री गर्ल का नाम सिमर भाटिया है। अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं।
सिमर भाटिया और अगस्त्य नंदा इस तस्वीर में इवेंट में एंट्री करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सिमर भाटिया ने एक प्यारी सी स्माइल पास की जो लोगों का दिल लूट रही है।
सिमर भाटिया की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें सुहाना खान से ज्यादा खूबसूरत बता रहे हैं। सिमर का लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
सिमर भाटिया का बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार से खास रिश्ता है। सिमर भाटिया अक्षय कुमार की बहन की बेटी हैं। अक्षय कुमार रिश्ते में सिमर भाटिया के मामा लगते हैं।
सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के अफेयर को लेकर कई खबरें सामने आ चुकी हैं। दोनों कई बार साथ में पार्टी करते भी दिखे हैं। लेकिन आपको बता दें सुहाना खान और अगस्त्य नंदा ने अफेयर को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।