Aditya Pancholi Was Firs Choice for Tezaab: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से कई बार ऐसी खबरें सुनने को मिलते हैं, जिन्हें जानकार दर्शक भी दंग रह जाते हैं। लगभग 37 सालों के बाद ऐसा ही खुलासा अब बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली ने किया है। आदित्य पंचोली ने बताया कि साल 1988 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तेजाब' के लिए अनिल कपूर नहीं बल्कि उनको चुना गया था। इस मूवी के लिए आदित्य पंचोली ही मेकर्स की पहली पसंद थे। तो चलिए जानते है ऐसा क्या हुआ? जो आदित्य की जगह मेकर्स ने अनिल कपूर को 'तेजाब' में कास्ट किया।
हाल ही में आदित्य पंचोली ने 37 साल बाद अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्हें सबसे पहले फिल्म 'तेजाब' के लिए कास्ट किया गया था। माधुरी दीक्षित के अपोजिट आदित्य पंचोली की कास्टिंग होने थी और निर्देशक एन. चंद्रा यह बात कन्फर्म कर सकते हैं। आगे जानते हैं क्या थी वो वजह जिसकी वजह से फिल्म आदित्य के हाथों से फिसल गई।
आदित्य चोपड़ा ने अपने इस ट्वीट में बताया कि एक एक्टर के बड़े भाई (जो अभी भी एक्टिव हैं) उन्होंने डायरेक्टर से बात की वो मुझे रिप्लेस करें। बाकी आप जानते हैं कि यह इतिहास है। इस दौरान आदित्य पंचोली ने बिना नाम लिए अनिल और बोनी कपूर पर तंज कसा है।
अगर फिल्म 'तेजाब' में अनिल कपूर की कास्टिंग ना हुई होती तो आदित्य पंचोली संग माधुरी दीक्षित की जोड़ी बनती। आदित्य के खुलासे के बाद फैन्स हैरान रह गए हैं। आदित्य पचोली ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कहा कि यह पॉलिटिक्स और नेपोटिज्म से भी ज्यादा गहरी है।
बताते चलें फिल्म 'तेजाब' का निर्देशन एन. चंद्रा ने किया था। आदित्य पंचोली ने अपने इस पोस्ट में डायरेक्टर से सच्चाई सामने लाने की बात की है लेकिन एन. चंद्रा ने अभी तक अभिनेता के खुलासे पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
साल 1988 में फिल्म 'तेजाब' को रिलीज किया गया और यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस मूवी में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ऑनस्क्रीन छा गई थी। इस मूवी के गाने आज भी लोगों के बीच फेमस हैं।