कई 100 करोड़ रुपये की कमाने करने वाली फिल्म को हिट माना जाता है, लेकिन कई मूवीज ऐसी रही है जो 100 करोड़ कमाने के बाद भी फ्लॉप होने से नहीं बच पाईं। इस खास रिपोर्ट में हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया, फिर भी दर्शकों और ट्रेड में फ्लॉप मानी गईं। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर आमिर खान तक की फिल्में शामिल हैं। कई फिल्में ऐसी हैं, जिनके नाम सुनकर आप चौंक जाएंगे कि 100 करोड़ के बावजूद वो बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं।
रणवीर सिंह की फिल्म 83 ने बॉक्स ऑफिस पर 109 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। लेकिन इसके बाद भी ये फिल्म फ्लॉप रही थी।
प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया था। फिल्म आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी।
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट (Tubelight) ने इंडिया में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। लेकिन फिल्म फिर भी फ्लॉप हो गई थी।
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 (War 2) का हाल भी बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरा था। फिल्म 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।
आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (Thugs of Hindostan) ने 140 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
सलमान खान की लीड रोल वाली फिल्म सिकंदर (Sikandar) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म सिकंदर ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था।