Bobby Deol's Upcoming Movies: बॉबी देओल बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में से एक हैं, जिनके पास इस समय कम की कमी नहीं है। साउथ से लेकर बॉलीवुड में बॉबी देओल की डिमांड है। 'आश्रम 4' से लेकर 'जन नायकन' सहित बॉबी देओल की अपकमिंग मूवीज का इंतजार फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि ये मूवी आने वाले दिनों में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंदर' का रिकॉर्ड बड़ी आसानी से तोड़ देगी। आइए बॉबी देओल की इन मूवीज की लिस्ट पर डालें एक नजर...
प्रकाश झा के निर्देशन में बन रही बॉबी देओल की फिल्म 'आश्रम सीजन 4' इस साल रिलीज हो सकती है। बीते तीन सीजंस को दर्शकों के खूब पसंद किया है।
आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बन रही फिल्म 'अल्फा' भी 2026 में ही रिलीज होगी। इस मूवी में बॉबी देओल के साथ आलिया भट्ट और शरवरी को अहम रोल में देखा जाएगा।
मेकर्स ने यह कन्फर्म कर दिया है कि वो 'अपने 2' बनाएंगे। इस मूवी में बॉबी देओल को अहम रोल में देखा जाएगा। फिल्म के लिए फैन्स बेताब हैं।
थलापति विजय के करियर की लास्ट मूवी 'जन नायकन' की रिलीज में देरी हो रही है। 'जन नायकन' में बॉबी देओल को विलेन के रोल में देखा जाएगा।
बॉबी देओल की नई फिल्म 'बंदर' का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। इस मूवी का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। फिल्म में बॉबी को अलग किरदार में देखा जाएगा।