बॉलीवुड और साउथ के कई जाने-माने स्टार्स आज यानी 25 मार्च को पैप्स के कैमरे में कैद हुए। इन स्टार्स की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर गदर काट रही है। आमिर खान आज सिंपल लुक में नजर आए। तो वहीं कृति सेनन के कूल लुक को देखने के बाद लोग देखते रह गए। विक्की कौशल अपने नए लुक में काफी हैंडसम लगे। तो चलिए जानते हैं आज कौन-कौन से स्टार्स स्पॉट हुए जिनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
एक्ट्रेस कृति सेनन आज कूल लुक में नजर आईं। कृति सेनन के इस लुक को देखने के बाद लोग बस एक्ट्रेस को ही देखते रह गए। कृति सेनन की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु आज अपने पति राज के साथ स्पॉट हुईं। इस दौरान सामंथा रुथ प्रभु के फेस पर प्यारी सी स्माइल देखने को मिली, जो फैंस को एक्ट्रेस का दीवाना बना रही है।
इस वायरल हो रही तस्वीर में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के फेस पर चांद सा ग्लो देखने को मिला। श्रद्धा कपूर की ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई।
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर आमिर खान आज एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान आमिर खान बेहद सिंपल लुक में नजर आए। आमिर खान की सादगी लोगों का दिल लूट ले गई।
एक्ट्रेस रवीना टंडन आज धांसू लुक में नजर आईं। लेकिन इस दौरान लोगों का ध्यान एक्ट्रेस की ज्यादा से ज्यादा लॉकेट ने अपनी तरफ खींचा। एक्ट्रेस गले में गणेश जी का लॉकेट पहने नजर आईं।
एक्टर विक्की कौशल आज एयरपोर्ट अपने नए लुक में नजर आए। विक्की कौशल अपने इस लुक में बेहद हैंडसम लगे। इस दौरान विक्की कौशल ब्लैक ड्रेस में नजर आए।