देश

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने भरा पर्चा, RJD, पीके की पार्टी से है टक्कर

भाजपा ने मंगलवार को अपने युवा मोर्चा के नेता अभिषेक कुमार सिन्हा को इस उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया था। यह सीट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई है। बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 30 जुलाई को होगा, जबकि मतगणना तीन अगस्त को की जाएगी।

Image

बांकीपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं अभिषेक कुमार सिन्हा।

Bankipur By election 2026: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले सिन्हा ने कृष्णानगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर और सिद्धिदात्री ज्वाला मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया और नामांकन केंद्र के लिए रवाना हुए।

नामांकन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सरावगी रहे मौजूद

सिन्हा के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी समेत राजग के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

तिन नवीन के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई यह सीट

भाजपा ने मंगलवार को अपने युवा मोर्चा के नेता अभिषेक कुमार सिन्हा को इस उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया था। यह सीट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई है। बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 30 जुलाई को होगा, जबकि मतगणना तीन अगस्त को की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है। सिन्हा ने उपचुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि इस चुनाव में 'कोई मुकाबला नहीं’है, क्योंकि भाजपा कार्यकर्ता पूरे वर्ष जनता के बीच रहकर काम करते हैं।

राजद से रेखा कुमारी भर सकती हैं पर्चा

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'हम चुनाव जीतने जा रहे हैं। कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता पूरे साल जनता के बीच रहकर काम करते हैं। जब नितिन नवीन यहां के विधायक थे, तब उन्होंने इस क्षेत्र में काफी काम किया। मैं भाजपा नेतृत्व का आभारी हूं कि उसने एक जमीनी कार्यकर्ता को इतना बड़ा अवसर दिया।’ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार रेखा कुमारी भी बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल कर सकती हैं। वहीं, इस उपचुनाव में जन सुराज की तरफ से उम्मीदवार एवं पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या-26 में पदयात्रा कर रहे हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article