बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की सुपरहिट फिल्म राजा हिंदुस्तानी आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं। फिल्म के गाने आज भी सुनने को मिल जाते हैं। फिल्म के गानों के साथ-साथ स्टार्स को लेकर भी खूब चर्चा होती हैं। आज इस खास रिपोर्ट में हम आपको फिल्म राजा हिंदुस्तानी की स्टारकास्ट के बारे में बताने वाले हैं। फिल्म में नजर आने वाले सितारे अब कहां है और क्या कर रहे हैं। साथ ही साथ अब उनकी कितनी उम्र हो गई है। तो चलिए बिना देर एक डालते हैं फिल्म राजा हिंदुस्तानी से जुड़ी इस खास रिपोर्ट पर।
फिल्म में अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) ने आमिर खान की सास का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस अब 63 साल की हो गई हैं।
एक्टर जॉनी लीवर (Johnny Lever) ने फिल्म में बलवंत सिंह का किरदार निभाया था, जो आमिर खान का दोस्त था। जॉनी लीवर अब 68 साल के हो गए और फिल्मी दुनिया में धमाल मचा रहे हैं।
फिल्म में अपनी एक्टिंग से धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस नवनीत निशान (Navneet Nishan) अब 60 साल की हो गई है। अब एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया में ज्यादा एक्टिव नहीं है।
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने फिल्म में आरती का रोल निभाया था। एक्ट्रेस करिश्मा कपूर बॉलीवुड के साथ-साथ ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है। एक्ट्रेस अब 51 साल की हो गई हैं।
फिल्म में रजनीकांत का किरदार निभाने वाले कुणाल खेमू (Kunal Khemu) अब 42 साल के हो गए हैं। कुणाल फिल्म दुनिया में अब अपनी एक अलग पहचान बना रहे हैं।
एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने फिल्म में राजा का रोल निभाया था। अब आमिर खान 60 साल के हो गए हैं। आमिर खान अब भी फिल्मी दुनिया में एक्टिव है।