सलमान खान की फिल्मों से डेब्यू कर फूटी इन 6 हसीनाओं की किस्मत, नहीं मिल रहा है काम

Actress Debut With Salman Khan: सोनाक्षी सिन्हा से लेकर भूमिका चावला सहित कई हसीनाओं ने सलमान खान की फिल्मों से शुरुआत की लेकिन इंडस्ट्री में आज उन्हें ज्यादा काम नहीं मिल रहा है। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

Authored by: Lalit KumarUpdated May 11 2026, 15:34 IST
सलमान खान संग फिल्में करने के बाद भी इन हसीनाओं को नहीं मिल रहा काम...Image Credit : Instagram01 / 07

सलमान खान संग फिल्में करने के बाद भी इन हसीनाओं को नहीं मिल रहा काम...

Actress Debut With Salman Khan: सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। बड़े-बड़े डायरेक्टर्स से लेकर एक्टर्स सहित हर कोई सलमान खान के साथ काम करना चाहता है। एक एक्टर होने के साथ-साथ सलमान खान लोगों की मदद करने के लिए भी जाने-जाते हैं। आज हम अपनी इस स्टोरी में आपको बॉलीवुड की उन टॉप अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शरूआत सलमान खान की फिल्मों से की लेकिन आज उन्हें इंडस्ट्री में ज्यादा काम नहीं मिल रहा है। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

भूमिका चावलाImage Credit : Instagram02 / 07

भूमिका चावला

भूमिका चावला ने सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' में काम किया था। यह मूवी अपने समय में सुपरहिट साबित हुई थी। इस मूवी की सफलता के बाद भी भूमिका को इंडस्ट्री में ज्यादा काम नहीं मिला।​

स्नेहा उल्लालImage Credit : Instagram03 / 07

स्नेहा उल्लाल

स्नेहा उल्लाल ने भी सलमान खान की फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। यह मूवी बड़ी फ्लॉप रही और स्नेह को भी ज्यादा काम नहीं मिला।

जरीन खानImage Credit : Instagram04 / 07

जरीन खान

जरीन खान ने सलमान खान स्टारर फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म के बाद जरीन खान को काम तो मिला लेकिन उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रही।​

सोनाक्षी सिन्हाImage Credit : Instagram05 / 07

सोनाक्षी सिन्हा

सलमान खान की कॉप ड्रामा 'दबंग' से सोनाक्षी सिंह ने डेब्यू किया था। इस मूवी में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी पसंद भी की गई थी। सोनाक्षी सिन्हा के पास भी अब काम नहीं की है।

डेजी शाहImage Credit : Instagram06 / 07

डेजी शाह

सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में डेजी शाह ने अहम रोल अदा किया था। यह मूवी सेमी हिट रही थी। इस मूवी के बाद भी डेजी शाह को बॉलीवुड में खास काम नहीं मिला।

सई मांजरेकरImage Credit : Instagram07 / 07

सई मांजरेकर

सई मांजरेकर ने फिल्म 'दबंग 3' से बॉलीवुड में कदम रखा था। सई मांजरेकर के साथ सलमान खान भी इस मूवी का अहम हिस्सा थे। फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!