Top 5 flop movies: साल 2026 में बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। लेकिन कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गईं। इन टॉप 5 फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में धुरंधर 2 का नाम भी शामिल है। इन फिल्मों ने अपनी भारी भरकम बजट और बड़े स्टार कास्ट के बावजूद दर्शकों को थिएटर नहीं खींच पाईं। कुछ फिल्में तो पहले ही वीकेंड में इतनी कम कमाई कर पाईं कि आगे चलना मुश्किल हो गया। आइए इस खास रिपोर्ट में जानते हैं साल 2026 की टॉप 5 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों के बारे में...
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'दो दीवाने शहर में' 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 30 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी को लोगों ने जरा सा भी भाव नहीं दिया था।
फिल्म हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस ने तो लोगों का दिमाग खराब कर दिया था। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई थी। फिल्म का बजट करीब 25 करोड़ था।
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो का नाम इस लिस्ट में शामिल है। 150 करोड़ के बजट में बनी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई।
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस को लोगों ने ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया। फिर भी ये फिल्म ज्यादा कमाई नहीं कर पाई। इसलिए ये फिल्म फ्लॉप हो गई।
प्रभास की 2026 में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई है। लगभग 400-450 करोड़ के भारी बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिर गई।